
Apple की बड़ी तैयारी, ला रहा है सस्ता Vision Pro, जानें कब हो सकता है लॉन्च
AajTak
Apple Vision Pro के सस्ते वर्जन पर काम कर रहा है, जो साल 2025 में लॉन्च हो सकता है. Apple ने हाल ही मे आयोजित WWDC 2023 के दौरान Apple vision pro से पर्दा उठाया था, इसकी कीमत $3,499 (लगभग 2,88,172) रुपये है, जो कई यूजर्स के बजट से बाहर है. यह डिवाइस मोबाइल और मैक फीचर को एक्सेस करने की सुविधा देता है.
Apple ने हाल ही मे आयोजित WWDC 2023 के दौरान Apple vision pro से पर्दा उठाया था, जो असीमित कैनवास पर ऐप्स, मोबाइल और मैक फीचर को एक्सेस करने की सुविधा देता है. इसमें कई अनोखे फीचर्स शामिल भी हैं. अब कंपनी इसका किफायती वर्जन तैयार करने की प्लानिंग कर रही है, जो ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके. दरअसल अभी लॉन्च किए गए प्रोडक्ट की कीमत $3,499 (लगभग 2,88,172) रुपये है, जो कई यूजर्स के बजट से बाहर है.
Bloomberg के Mark Gurman के मुताबिक, ऐपल एक किफायती Apple vision pro पर काम कर रहा है, ताकि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके. इस डिवाइस की पहुंच बढ़ने से इस लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बड़े स्तर पर किया जा सकेगा. रिपोर्ट के मुताबिक, इसे साल 2025 में लॉन्च किया जा सकता है.
Gurman ने रिपोर्ट में बताया है कि कंपनी शुरू में नेगेटिव प्रचार के कारण विजन प्रो की कीमत का ऐलान देरी से करने के बारे में सोच रही थी. लेकिन उसने सभी को 9 महीने का समय देना सही समझा ताकि लोग इसकी आदत डाल सकें.
विजन प्रो किसी भी कमरे को आपके पर्सनल थिएटर में बदल सकता है. इसमें 4K TV से भी बेहतर पिक्सल क्लियरिटी मिलेगी. इसमें ढेरों कंटेंट का एक्सपीरियंस ले सकेंगे. गौर करने वाली बात यह है कि यह सब आप अपने घर पर ही रहकर कर सकेंगे.
Apple Vision Pro रियल वर्ल्ड को डिजिटल व्यू में बदलता है. यह यूजर्स को मूवी,गेम और शोज को नेक्स्ट लेवल का एक्सपीरियंस देने का काम करता है. ये सिर्फ एंटरटेनमेंट तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें मैक को भी कनेक्ट कर सकेंगे. इस हेडसेट R1 और M2 चिपसेट का भी इस्तेमाल किया है.
इस डिवाइस में कई अनोखे और आकर्षक फीचर दिए गए हैं. इसमें वॉयस सर्च का ऑप्शन है. इसके अलावा आंखों के इशारे पर आइकन पर पहुंचा जा सकता है और हैंड मूवमेंट से उन पर क्लिक किया जा सकता है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











