
Apple और Meta पर EU ने लगाया 6823 करोड़ रुपये का फाइन, क्या है वजह?
AajTak
Apple Meta Fine: यूरोपियन यूनियन ने अमेरिकी कंपनी ऐपल और मेटा पर बड़ा फाइन लगाया है. इन कंपनियों पर मार्केट में अपने दबदबे का गलत फायदा उठाने के मामले में फाइन लगाया गया है. इन दोनों कंपनियों पर EU ने 70 करोड़ यूरो का फाइन लगाया है. इसमें ऐपल पर 50 करोड़ यूरो और मेटा और 20 करोड़ यूरो का फाइन है.
यूरोपियन यूनियन ने Apple और Meta पर बड़ा फाइन लगाया है. दोनों कंपनियों पर EU ने 70 करोड़ यूरो (लगभग 6823 करोड़ रुपये) का फाइन लगाया है. ऐपल पर 50 करोड़ यूरो (लगभग 4874.25 करोड़ रुपये) और मेटा पर 20 करोड़ यूरो (लगभग 1949.70 करोड़ रुपये) का फाइन लगाया गया है. ये फाइन यूरोपियन यूनियन एंटीट्रस्ट रेगुलेटर की ओर से लगाया गया है.
बड़ी टेक कंपनियों के पंख कतरने की दिशा में ये एक बड़ा कदम है. यूरोपियन यूनियन के फाइन के बाद अमेरिका और यूरोप के रिश्ते प्रभावित भी हो सकते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही अमेरिकी कंपनियों के खिलाफ फाइन लगाने वाले देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी दी थी.
ये फाइन डिजिटल मार्केट ऐट के तहत लगाया गया है. ये कानून मार्केट में मौजूद बड़ी कंपनियों की धाक के बीच छोटे प्लेयर्स की एंट्री को सुनिश्चित करता है. इस मामले में ऐपल ने कहा है कि वो EU के फाइन को चुनौती देंगे.
यह भी पढ़ें: Apple iPhone 17e मई 2026 में होगा लॉन्च? ये होगा अगला सस्ता हैंडसेट और मिलेंगे ये फीचर्स
ऐपल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, 'आज का फैसला यूरोपीय कमीशन की ओर से ऐप्पल को गलत तरीके से टार्गेट किए जाने का एक और उदाहरण है. यह एक ऐसी सीरीज का हिस्सा है जो हमारे यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी के लिए नुकसानदायक है, हमारे प्रोडक्ट्स के लिए खराब है और हमें अपनी टेक्नोलॉजी फ्री में देने के लिए मजबूर करता है.'
मेटा ने भी EU के फैसले की आलोचना की है. कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 'यूरोपियन कमीशन सफल अमेरिकी बिजनेसेस को विकलांग बनाने की कोशिश में लगा है, जबकि चीनी और यूरोपीय कंपनियों को अलग स्टैंडर्ड के तहत काम करने दिया जा रहा है.'

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










