
Apara Ekadashi 2023: अपरा एकदाशी है आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व
AajTak
Apara Ekadashi 2023: ज्येष्ठ मास की एकादशी तिथि को अपरा एकादशी का व्रत रखा जाता है. 15 मई यानी आज के दिन अपरा एकादशी मनाई जा रही है. इस एकादशी पर श्रद्धालु पूरा दिन व्रत रहकर शाम के समय भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करते हैं जिससे उनको मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है.
Apara Ekadashi 2023: शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष को मिलाकर सालभर में 24 एकादशी आती है. लेकिन अपरा एकदाशी अपना ही महत्व है. जो श्रीहरि विष्णु के भक्त हैं, उनके लिए ये बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है. ज्येष्ठ मास की एकादशी तिथि को अपरा एकादशी का व्रत रखा जाता है. इस बार अपरा एकादशी 15 मई, सोमवार यानी आज के दिन मनाई जा रही है. अपरा एकादशी को ही अचला एकादशी कहते हैं. माना जाता है कि इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा करने से भगवान विष्णु की असीम कृपा मिलती है.
कहा जाता है कि इस एकादशी का व्रत करने से मुनष्य के जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है. अपरा एकादशी पर विष्णु यंत्र की पूजा अर्चना करने का भी महत्व है. इस एकादशी पर श्रद्धालु पूरा दिन व्रत रहकर शाम के समय भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करते हैं जिससे उनको मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. मान्यता है कि अपनी गलतियों की क्षमा प्राप्ति के लिए अपरा एकादशी पर विधि विधान से पूजा अर्चना करने से भगवान विष्णु की असीम कृपा प्राप्त होती है.
अपरा एकादशी शुभ मुहूर्त (Apara Ekadashi 2023 Shubh Muhurat)
अपरा एकादशी 15 मई 2023, सोमवार एकादशी तिथि प्रारंभ- 15 मई 2023 सुबह 02 बजकर 46 मिनट से एकादशी तिथि समाप्त- 16 मई 2023 रात 01 बजकर 03 मिनट तक पारण का समय - 16 मई 2023 को सुबह 06 बजकर 41 मिनट से सुबह 08 बजकर 13 मिनट तक
अपरा एकादशी पूजन विधि (Apara Ekadashi Pujan Vidhi)
अपरा एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा एक दिन पहले दशमी तिथि की रात्रि से ही शुरू हो जाती है. दशमी तिथि के दिन सूर्यास्त के बाद भोजन ग्रहण करने की मनाही है. सुबह सूर्योदय से पहले उठें और स्नान के जल में गंगाजल मिलाकर स्नान कर साफ कपड़े पहन कर विष्णु भगवान का ध्यान करना करें. पूर्व दिशा की तरफ एक पटरे पर पीला कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु की फोटो को स्थापित करें. इसके बाद दीप जलाएं और कलश स्थापित करें. भगवान विष्णु को फल-फूल, पान, सुपारी, नारियल, लौंग आदि अर्पित करें और खुद भी पीले स्थान पर बैठें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










