
AP Liquor Scam: YSRCP नेताओं पर SIT का शिकंजा, हैदराबाद में छापेमारी कर जब्त की 11 करोड़ की नकदी
AajTak
आंध्र प्रदेश शराब घोटाले की जांच कर रही एसआईटी ने हैदराबाद में छापेमारी कर 11 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है. SIT ने ये कार्रवाई वरुण पुरुषोत्तम द्वारा दिए गए इनपुट के आधार पर की है.
आंध्र प्रदेश में YSRCP सरकार के दौरान हुए बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) को बड़ी सफलता मिली है. इस घोटाले में हजारों करोड़ रुपये की हेराफेरी के आरोप हैं और अब जांच तेजी से YSRCP के वरिष्ठ नेताओं की ओर बढ़ रही है.
SIT ने अब हैदराबाद के बाहरी इलाके में एक फार्महाउस पर छापेमारी कर 11 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है. इस मामले में A-40 के रूप में सूचीबद्ध आरोपी वरुण पुरुषोत्तम ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है और जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.
इसी जानकारी के आधार पर SIT ने हैदराबाद के पास शमशाबाद मंडल के कचारम में सुलोचना फार्म गेस्टहाउस पर छापेमारी की. इस छापेमारी में 12 कार्डबोर्ड बॉक्स में छिपाई गई 11 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गई है.
YSRCP शासनकाल में हुआ था घोटाला
SIT की जांच के अनुसार ये घोटाला 2019 से 2024 के बीच YSRCP शासनकाल के दौरान हुआ, जिसमें लगभग 3,500 करोड़ रुपये की अनियमितताओं का अनुमान है. इस घोटाले में आंध्र प्रदेश स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन लिमिटेड (APSBCL) के संचालन में हेराफेरी कर चयनित शराब ब्रांडों को फायदा पहुंचाया गया.
ऑर्डर फॉर सप्लाई (OFS) सिस्टम को हटाकर मैनुअल प्रक्रिया लागू की गई, जिससे कुछ नए और कम-चर्चित ब्रांडों को अनुचित लाभ दिया गया, जबकि प्रसिद्ध ब्रांडों को बाजार से हटाया गया.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.






