AP Board 12th Exam Postponed: हाईकोर्ट के निर्देश पर आंध्र में 12वीं की परीक्षा स्थगित
AajTak
AP Board Intermediate Exam 2021 Postponed: लंबे विवाद और हाईकोर्ट के कहने पर आखिरकार आंध्र प्रदेश सरकार ने इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है. शिक्षा मंत्री ए. सुरेश ने कल कहा कि कोरोना के हालात सामान्य होने तक परीक्षा स्थगित की गई है.
AP Board 12th Exam 2021 Postponed: आंध्र प्रदेश में 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर लगातार छात्र व अभिभावक स्थगन की मांग कर रहे थे. इस पर राज्य सरकार को विपक्ष ने भी घेर रखा था. आखिरकार सरकार को उच्च न्यायालय की सलाह पर इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को स्थगित करना पड़ा. शिक्षा मंत्री ए. सुरेश ने बताया कि कोरोना की स्थिति सामान्य होने तक परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है. उच्च न्यायालय ने कोविड-19 के चलते इंटर की परीक्षा आयोजित कराने के फैसले पर सरकार को फिर से विचार करने के लिए सलाह दी थी. कोरोना के चलते खराब हो रहे हालात के सामान होने पर AP Board Intermediate Exam 2021 Revised Date sheet जारी होगी. बता दें कि बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 9 मई से किया जाना था. बता दें कि विपक्ष व अभिभावकों के भारी विरोध के बावजूद राज्य सरकार तय शेड्यूल पर ही एग्जाम कराने पर अड़ी थी. TDP के महासचिव और एमएलसी नारा लोकेश ने गुरुवार को सवाल उठाया था कि वाईएस जगनमोहन रेड्डी सरकार Covid-19 की दूसरी लहर के खतरे के मद्देनजर अगर कैबिनेट की बैठक को स्थगित कर सकती है तो बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित क्यों नहीं कर सकती.
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











