
Ankita के परिवार से मिलेंगे कपिल मिश्रा और निशिकांत दुबे, 25 लाख रुपये की देंगे आर्थिक मदद
AajTak
BJP नेताओं का मृतका अंकिता सिंह के परिवार से मिलने का सिलसिला जारी है. बुधवार को दिल्ली बीजेपी नेता कपिल मिश्रा और गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे अंकिता के परिवार से मिलेंगे. पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान करेंगे. कपिल मिश्रा सोशल मीडिया के जरिए फंड जुटा रहे हैं.
सिरफिरे आशिक की सनक का शिकार बनी अंकिता सिंह के परिवार से मिलने के लिए बीजेपी नेता कपिल मिश्रा दिल्ली से झारखंड के दुमका जाएंगे. साथ ही मृतका के परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी देंगे. इस दौरान गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे भी मौजूद रहेंगे.
बीजेपी नेता कपिल मिश्रा बुधवार को दिल्ली से दुमका जाएंगे. वे यहां अंकिता सिंह के परिजनों से मुलाकात करेंगे. साथ ही कपिल मिश्रा पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान करेंगे. कपिल मिश्रा के साथ सांसद निशिकांत दुबे भी मौजूद रहेंगे. कपिल मिश्रा अंकिता के परिवार की मदद के लिए फंड जुटा रहे हैं. इसकी जानकारी मिश्रा ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है.
पूर्व विधायक कपिल मिश्रा ने लिखा, ''Ankita : Brave daughter of a poor Father, एक निर्धन पिता की बहादुर बेटी अंकिता, परसों हम अंकिता के परिवार से मिलने जाएंगे जिस माता पिता की बेटी यूं छीन ली जाएं उनका दर्द कितना असहनीय होगा. आइए मिलकर इस परिवार का सहारा बनें.''
Ankita : Brave daughter of a poor Father एक निर्धन पिता की बहादुर बेटी अंकिता परसों हम अंकिता के परिवार से मिलने जाएँगे जिस माता पिता की बेटी यूँ छीन ली जाएँ उनका दर्द कितना असहनीय होगा आइए मिलकर इस परिवार का सहारा बनें Click to Help : https://t.co/stdYoQh7Hq
अंकिता की मौत के बाद से झारखंड सरकार पर बीजेपी नेताओं का वार लगातार जारी है. झारखंड के पूर्व सीएम और झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने भी अंकिता के परिजनों से मुलाकात की. मुलाकात के बाद बाबूलाल मरांडी जमकर झारखंड सरकार पर बरसे.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











