
Anant Ambani Padyatra: अनंत अंबानी रोज 10-12 किलोमीटर चल रहे पैदल, जानें क्यों की जाती है पदयात्रा
AajTak
Anant Ambani Padyatra: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के डायरेक्टर अनंत अंबानी ने हाल ही में एक पदयात्रा शुरू की है. वह जामनगर से भगवान कृष्ण की नगरी द्वारका तक पैदल जा रहे हैं. इस बार उन्होंने अपने 30वें जन्मदिन को खास और आध्यात्मिक तरीके से मनाने का निर्णय लिया है.
Anant Ambani Padyatra: एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी इन दिनों काफी चर्चा में हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के डायरेक्टर अनंत अंबानी ने हाल ही में एक पदयात्रा शुरू की है. वह जामनगर से भगवान कृष्ण की नगरी द्वारका तक पैदल जा रहे हैं. इस बार उन्होंने अपने 30वें जन्मदिन को खास और आध्यात्मिक तरीके से मनाने का निर्णय लिया है.
कितना लंबा है यह सफर?
अनंत अंबानी की यह पदयात्रा लगभग 140 किलोमीटर लंबी है. यह यात्रा अब पांचवें दिन में प्रवेश कर चुकी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, अनंत रोजाना तकरीबन 10 से 12 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर रहे हैं. यात्रा के दौरान वे भगवान के भजन गाते और उनका नाम जपते नजर आए हैं. उनकी गति को देखते हुए अनुमान है कि वे अगले दो से चार दिनों में द्वारका पहुंच सकते हैं. आइए जानते हैं कि पदयात्रा का हिंदू धर्म में क्या महत्व है.
अनंत अंबानी क्यों कर रहे हैं यह पदयात्रा?
पदयात्रा शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है 'पद' यानी पैर और 'यात्रा' यानी सफर. हिंदू धर्म में पदयात्रा का विशेष महत्व है. इसमें किसी पवित्र मंदिर तक पैदल चलना भक्ति और समर्पण का प्रतीक माना जाता है. अंबानी परिवार शुरू से ही भगवान द्वारकाधीश का परम भक्त रहा है और वो अपने हर शुभ कार्य से पहले उनके दर्शन जरूर करते हैं.
इस यात्रा का एक और महत्वपूर्ण कारण है- अनंत अंबानी का जन्मदिन. 10 अप्रैल को अनंत 30 वर्ष के हो जाएंगे और इस खास मौके पर भगवान द्वारकाधीश का आशीर्वाद प्राप्त कर अपनी पदयात्रा पूरी करेंगे.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











