
Anandpur Sahib Assembly Seat: भाखड़ा बांध वाले इस क्षेत्र में कांग्रेस ने किया काफी काम, कई शिकायतें भी
AajTak
आनंदपुर साहिब विधानसभा सीट: संसदीय चुनावों में यहां से मनीष तिवारी लगभग 14 हजार वोटों से हारे. जिससे कांग्रेस पार्टी में चिंता की लहर है. परंतु भारतीय जनता पार्टी और अकाली दल के आपसी संबंध टूटने के कारण कांग्रेस पार्टी को उम्मीद बढ़ी है.
आनंदपुर साहिब सीट रोपड़ जिले में है. इसकी सीमा लगभग 3 ओर से हिमाचल प्रदेश के साथ सटी हुई है. एक तरह से हिमाचल से पंजाब में एंट्री के लिए यह पहली सीट पड़ती है. देश के विभाजन के बाद सबसे पहले यहां पर देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने भाखड़ा बांध का निर्माण करवाया और बिजली पावर प्लांट बनाया. भारत के उत्तर क्षेत्र में बिजली की सप्लाई यहीं के गोविंद सागर से होती है. पहले इसको नंगल सीट कहा जाता था पर अब यह आनंदपुर साहिब सीट कहलाती है. आनंदपुर साहिब का नाम सिख धर्म में बहुत ही आदर से लिया जाता है. इसी कारण इसका नाम बदलकर आनंदपुर साहब सीट रखा गया. इस विधानसभा क्षेत्र में तख्त श्री केशगढ़ साहिब स्थापित हैं. देश-विदेश में बैठे लाखों सिख और पंजाबी, यहां पर होला मोहल्ला वैशाखी के रोज आते हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











