
AMU Ruckus Row: धार्मिक नारेबाजी के मामले में एक छात्र निलंबित, अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज
AajTak
AMU Ruckus Row: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में धार्मिक नारेबाजी के मामले में धारा 153 बी और 505 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. श्री राम भक्त ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय की तहरीर पर केस दर्ज किया गया. धार्मिक नारेबाजी करने वाले छात्र की पहचान कर ली गई है और उसे निलंबित भी कर दिया गया है.
AMU Ruckus Row: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में गणतंत्र दिवस के दिन धार्मिक नारेबाजी किए जाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. थाना सिविल लाइन पुलिस ने धारा 153 बी और 505 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. बन्ना देवी थाना क्षेत्र के रहने वाले और श्री राम भक्त ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय ने तहरीर थाना बन्नादेवी में दी थी, लेकिन मामला थाना सिविल लाइन्स का होने के कारण वहां भेजा गया, जिस पर देर रात अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया.
धार्मिक नारे लगाने वाले छात्र का नाम वाहिदुज्जमा
एएमयू में धार्मिक नारे लगाने के मामले में छात्र की पहचान भी कर ली गई है. छात्र पहचान पश्चिम बंगाल के रहने वाले वाहिदुज्जमा के रूप में हुई है. वह बीए फर्स्ट ईयर में पढ़ता है. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तीन सदस्य इंक्वायरी कमेटी भी मामले में बना दी है जो पूरे मामले की जांच करेगी और नारे लगाने वाले छात्र को निलंबित भी कर दिया गया है.
अनिल राजभर बोले- दूषित मानसिकता के लोग
यूपी सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि अलीगढ़ की घटना की जांच होनी चाहिए. यह दूषित मानसिकता के लोग हैं. जिन्हें भारत का विकास अच्छा नहीं लगता, समय-समय पर ऐसा करते हैं. उन्होंने कहा कि एनसीसी के कैडेट भारत का भविष्य हैं. उनके मन में किस तरीके का बीज बोया जा रहा है और जब हम कहते हैं कि ऐसी संस्थाओं से देश के खिलाफ साजिश हो रही है तो बखेड़ा किया खड़ा किया जाता है.
AMU की घटना एक साजिश: सपा

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











