
America: कैलिफोर्निया के चर्च में ताबड़तोड़ फायरिंग से कोहराम, लोगों में दहशत
AajTak
न्यूयॉर्क के बाद कैलिफोर्निया के चर्च में फायरिंग की गई है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. बता दें कि फायरिंग में एक की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए.
अमेरिका के शहरों में फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. शनिवार के बफेलो की घटना के बाद रविवार को भी फायरिंग का मामला सामने आया है. बता दें कि इस बार फायरिंग कैलिफोर्निया के चर्च में हुई है. स्थानीय पुलिस के मुताबिक साउथ कैलिफोर्निया में प्रेस्बिटेरियन चर्च में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है.
एजेंसी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि ऑरेंज काउंटी शेरिफ विभाग ने कहा कि लगुना वुड्स शहर में जिनेवा प्रेस्बिटेरियन चर्च में दोपहर करीब 1:30 बजे गोलियों की आवाज सुनी गई. फिर अचानक ही भगदड़ मच गई, लोग अपनी जान बचाने के लिए यहां वहां भागने लगे. इस फायरिंग में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस के मुताबिक इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. साथ ही हथियार भी बरामद कर लिया है. शेरिफ के प्रवक्ता कैरी ब्रौन ने कहा कि इस दौरान करीब 30 लोग वहां मौजूद थे. चर्च के अंदर अधिकांश लोग ताइवानी मूल के थे. ब्रौन ने कहा कि इस मामले की व्यापक पैमाने पर जांच की जा रही है. पुलिस ने आशंका जताई है कि आरोपी ने घृणा के चलते इस वारदात को अंजाम दिया हो.
इससे पहले न्यूयॉर्क के बफेलो में भी शनिवार को एक सिरफिरे ने सुपरमार्केट में अंधाधुंध फायरिंग की थी. इसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










