
Amazon Prime Days सेल का ऐलान, आधी कीमत पर मिलेंगे TV और मोबाइल, 80% तक होगा डिस्काउंट
AajTak
Amazon Prime Days Sale 2022: ऐमेजॉन ने प्राइम डेज सेल का ऐलान कर दिया है. इस सेल में कंज्यूमर्स को स्मार्टफोन, टीवी , रेफ्रिजरेटर और दूसरे आइटम्स पर आकर्षक डिस्काउंट मिलेगा. आप बेहद कम कीमत पर कई प्रोडक्ट्स खरीद सकेंगे.
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर जल्द ही Prime Days सेल शुरू होने वाली है. ऐमेजॉन ने सेल की डेट्स का ऐलान कर दिया है. इस सेल में यूजर्स को फ्लैगशिप स्मार्टफोन आकर्षक कीमत पर मिल सकते हैं. स्मार्टफोन ही नहीं आपको इस सेल में कई दूसरे बेनिफिट्स भी मिलेंगे.
दो दिनों तक चलने वाली इस सेल में ICICI Bank और SBI कार्ड्स पर 10 परसेंट का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा. सेल में 40 परसेंट का डिस्काउंट मोबाइल और एक्सेसरीज पर मिलेगा.
इतना ही नहीं यूजर्स को नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा मिलेगा. वहीं आप 75 परसेंट का डिस्काउंट लैपटॉप, हेडफोन और दूसरे प्रोडक्ट्स पर मिलेगा. कई नए प्रोडक्ट्स भी इस सेल में लॉन्च हो सकते हैं.
किचन अप्लायंस को आप 70 परसेंट तक के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. इसमें आपको नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन मिलेगा. होम डेकोर पर यूजर्स को 70 परसेंट का डिस्काउंट, 99 रुपये की कीमत पर कूकवेयर और डाइनिंग और 80 परसेंट तक डिस्काउंट पर फर्नीचर मिलेंगे.
नया टीवी या रेफ्रिजरेटर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप 50 परसेंट तक डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं. सेल में 6,999 रुपये के डिस्काउंट पर वॉशिंग मशीन मिलेगा.
वहीं रेफ्रिजरेटर को आप 7,490 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं. जबकि प्रोजेक्टर इस सेल में 5999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होंगे. इस सेल में Amazon प्रोडक्ट्स पर आपको 55 परसेंट तक का डिस्काउंट मिलेगा.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











