
Amazon: OnePlus 9, Apple AirPods, HP लैपटॉप और Mi 11X जैसे प्रोडक्ट्स पर मिल रहा है डिस्काउंट
AajTak
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर कूपन कार्निवल का आयोजन किया गया है और कुछ प्रोडक्ट्स पर 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इन प्रोडक्ट्स में iQOO 7 Legend, Oppo Reno 4 Pro, HP लैपटॉप्स और Nokia फीचर फोन्स जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं.
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर कूपन कार्निवल का आयोजन किया गया है और कुछ प्रोडक्ट्स पर 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इन प्रोडक्ट्स में iQOO 7 Legend, Oppo Reno 4 Pro, HP लैपटॉप्स और Nokia फीचर फोन्स जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं. साथ ही यहां Mi 11X, OnePlus 9 और Samsung Galaxy M32 जैसे फोन्स पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं. ऐमेजॉन पर iQOO 7 Legend 5G पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. ऐसे में ग्राहक इसे कूपन बटन दबाकर 37,990 रुपये में खरीद सकते हैं. इसी तरह iQOO Z3 5G पर 500 रुपये की छूट दी जा रही है. इसे 19,990 रुपये में लॉन्च किया गया था. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर Acer PKB810 Predator Aethon 500 RGB मैकेनिकल ब्लू स्विच गेमिंग कीबोर्ड पर भी 924 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसे प्लेटफॉर्म पर 12,005 रुपये में लिस्ट किया गया है. साथ ही ऐमेजॉन पर HP Envy 15.6-इंच FHD लैपटॉप पर भी 1,500 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. ये मॉडल 10th gen Core i5 प्रोसेसर के साथ आता है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










