
Amazon Offer: सस्ते में खरीद सकते हैं स्मार्टफोन, लैपटॉप और बहुत कुछ, क्या है Renewed Store?
AajTak
Amazon Offer: नया स्मार्टफोन या मोबाइल एक्सेसरीज खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप Amazon Renewed Store का फायदा उठा सकते हैं. इस स्टोर पर आपको कम कीमत में कई आइटम मिल जाते हैं. आइए जानते हैं इस स्टोर से आप क्या और कितने में खरीद सकते हैं.
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर Renewed प्रोडक्ट्स भी मौजूद होते हैं. इस प्रोडक्ट्स को आप नए आइटम्स के मुकाबला सस्ते में खरीद सकते हैं. इस कैटेगरी में रिफर्बिश्ड स्मार्टफोन, लैपटॉप, हेडफोन, कैमरा, स्मार्टवॉच, स्पीकर और दूसरे आइटम्स मिल रहे हैं.
इस लिस्ट में Samsung, iQOO, Xiaomi, Oppo, Dell, Lenovo और दूसरे टॉप ब्रांड्स के प्रोडक्ट मिल रहे हैं. चूंकि रिफर्बिश्ड प्रोडक्ट्स थोड़े बहुत इस्तेमाल किए गए होते हैं, इसलिए आपको यह सस्ते में मिल जाते हैं.
Amazon पर मौजूद स्टोर से आप इस तरह के प्रोडक्ट्स को 10 से 30 परसेंट तक के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. इन प्रोडक्ट्स पर 6 महीने तक की वारंटी मिलती है. आइए जानते हैं Amazon स्टोर पर मौजूद किन प्रोडक्ट्स को आप खरीद सकते हैं.
आईकू का यह फोन Qualcomm Snapdragon 768G 5G प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें आपको 55W की फास्ट चार्जिंग मिलती है. डिवाइस 4400mAh की बैटरी के साथ आता है, जिसे सिर्फ 50 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है. फोन में 64MP के मेन लेंस वाला कैमरा मिलता है. फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. हैंडसेट 15,800 रुपये की कीमत पर आता है.
पोको का यह फोन 6GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ आता है. स्टोरेज को आप माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है. हैंडसेट में 5000mAh की बैटरी दी गई है. फोन में 48MP + 8MP + 5MP + 2MP का क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है. फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. इस फोन को आप 13,999 रुपये में खरीद सकते हैं.
सैमसंग का यह फोन 5G सपोर्ट के साथ आता है. हैंडसेट Qualcomm Snapdragon 865 प्रोसेसर के साथ आता है, जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलेगा. स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से आप 1TB तक बढ़ा सकते हैं. फोन में एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्मट मिलता है. स्मार्टफोन AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसे आप 31,199 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










