
Amazon Great Summer Sale शुरू, आधी कीमत पर मिल रहे AC, TV और बहुत कुछ
AajTak
Amazon Great Summer Sale की शुरुआत हो चुकी है. इस सेल के दौरान यूजर्स स्मार्टफोन, मोबाइल असेसरीज, कार असेसरीज, TV और AC आदि को सस्ते में खरीद सकते हैं. इस सेल के दौरान कई प्रोडक्ट पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है. अभी यह सेल Prime मेंबर्स के लिए लाइव हुई है और दोपहर में इसे सभी के लिए जारी कर दिया जाएगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Amazon Great Summer Sale की शुरुआत हो चुकी है. 2 मई की सुबह यह Prime Members के शुरू हुई है और दोपहर से यह सभी के लिए शुरू हो जाएगी. इस सेल के दौरान यूजर्स अलग-अलग कैटेगरी के प्रोडक्ट को सस्ते में खरीद सकते हैं. यहां बैंक ऑफर्स भी मिल रहा है.
Amazon Great Summer Sale के दौरान लगभग सभी कैटेगरी के प्रोडक्ट पर डिस्काउंट और डील्स लिस्टेड है. यहां स्मार्टफोन, AC, गेमिंग असेसरीज, टैबलेट, TWS, स्मार्टवॉच, फिटनेस गैजेट, लैपटॉप और मोबाइल असेसरीज आदि को सस्ते में खरीदा जा सकता है.
Amazon Great Summer Sale के दौरान के 10 पर्सेंट एडिशनल इंस्टैंट डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है. Amazon की इस सेल में ICICI Bank, बैंक ऑफ बरोड़ा का कार्ड और वनकार्ड पर 10 पर्सेंट का डिस्काउंट मिलेगा. इसमें 3 हजार रुपये तक की लिमिट है.
Amazon Sale के दौरान UPI पेमेंट पर भी कैशबैक मिलेगा. लिस्टेड डिटेल्स के मुताबिक, कम से कम 1500 रुपये के UPI पेमेंट पर 100 रुपये का कैशबैक मिलेगा.
Amazon Great Summer Sale के दौरान स्मार्टफोन पर कई अट्रैक्टिव डील्स मिल रही हैं. यहां Samsung, Realme, Redmi और Vivo आदि हैंडसेट को आसानी से खरीद सकते हैं. OnePlus 11R को 27,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जिसमें सभी ऑफर्स को शामिल किया है.
यह भी पढ़ें: Amazon ने लॉन्च किया Bazaar, यहां मिलेगा सस्ता सामान

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










