
Amazon Gaming Fest Sale शुरू, 50% तक की मिलेगी छूट, ये प्रोडक्ट मिल रहे सस्ते
AajTak
Amazon Gaming Fest Sale की शुरुआत हो चुकी है. यह सेल 18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चलेगी. इस सेल के दौरान के दौरान Gaming Laptop के अलावा Gaming Monitor और Gaming Accessories को सस्ते में खरीद सकते हैं. इस सेल में यूजर्स 50 पर्सेंट तक तक की सेविंग कर सकते हैं.
Amazon India ने भारत में एक नई सेल की शुरुआत कर दी है. इस सेल का नाम Gaming Fest sale है. इस सेल के दौरान गेमिंग लैपटॉप, असेसरीज और कई अन्य प्रोडक्ट को सस्ते में खरीदा जा सकता है. यह सेल 18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चलेगी.
Amazon Gaming Fest sale पर कई बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं. यहां यूजर्स को अलग-अलग बैंक पर अलग-अलग डिस्काउंट के ऑफर्स मिलेंगे. यहां HDFC Bank के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 5,000 रुपये तक की छूट मिलेगी.
Amazon Gaming Fest sale पर 12 महीने की नो कॉस्ट EMI का ऑप्शन दिया जा रहा है. इसके अलावा प्राइम मेंबर्स को 500 रुपये का एक्स्ट्रा छूट मिलेगी. यह जानकारी Amazon Sale पर लिस्टेड है.
Amazon India पर लाइव की गई इस सेल में यूजर्स को ASUS ROG, Dell, MSI समेत ढेरों जाने-माने ब्रांड के लैपटॉप मिल जाएंगे. इतना ही नहीं यूजर्स यहां 50 पर्सेंट के डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं. इसके अलावा बैंक ऑफर्स भी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: iQOO Anniversary Sale: सस्ते में खरीद सकते हैं 5G स्मार्टफोन्स
Gaming Laptop के अलावा अन्य गेमिंग असेसरीज को खरीदना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा मौका साबित हो सकता है. इस सेल के दौरान गेमिंग हेडफोन, गेमिंग कंट्रोलर्स, गेमिंग स्पीकर्स और गेमिंग माउस आदि खरीद सकते हैं. इन प्रोडक्ट पर काफी अच्छी खाली डील्स लिस्टेड है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











