
Amazon-Flipkart से करते हैं शॉपिंग? आपके साथ भी हो सकता है OTP Scam, जान लें ये बातें
AajTak
Online Shopping Scams: स्कैमर्स नए-नए तरीकों से लोगों को ठगने की कोशिश करते हैं. इन दिनों OTP के जरिए स्कैम का एक नया तरीका चल रहा है. इस तरह के स्कैम में ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों को टार्गेट किया जा रहा है. स्कैमर्स पहले पार्सल लेकर घर पहुंचते हैं और फिर कंज्यूमर को अपने जाल में फंसाते हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Amazon और Flipkart से शॉपिंग आम हो चुकी है. अब टीयर 2 और टीयर 3 शहरों में भी लोग जमकर ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं. सामान की डिलीवरी लेते हुए कई बार आप OTP शेयर करते होंगे. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स ने OTP शेयरिंग का फीचर ऑनलाइन डिलीवरी को सिक्योर करने के लिए जोड़ा था.
जब किसी कंज्यूमर को डिलीवरी पैकेज मिलता है, तो उन्हें डिलीवरी कन्फर्म करने के लिए OTP शेयर करना होता है. भले ही इसे ऑनलाइन शॉपिंग को सिक्योर बनाने के लिए जोड़ा गया हो, लेकिन स्कैमर्स इसका इस्तेमाल लोगों को ठगने में कर रहे हैं.
ऐसे कुछ मामले आए हैं. NCIB ने भी कुछ वक्त पहले इस बारे में ट्वीट कर लोगों को सावधान किया था. दरअसल, स्कैमर्स ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों पर नजर रखते हैं. ऐसे में स्कैमर्स किसी यूज के यहां कोई पार्सल लेकर पहुंचते हैं. जब पैकेज गलत निकलता है, तो उसे रिटर्न करने के नाम पर वे पूरे स्कैम को अंजाम देते हैं.
NCIB के मुताबिक, 'ठगी का एक नया तरीका सामने आया है. इसमें स्कैमर्स यूजर्स के पास कैश ऑन डिलीवरी ऑर्डर लेकर पहुंचते हैं. जब आप ऑर्डर के लिए मना करते हैं, तो उसे कैंसिल करने की बात कहते हैं. फिर फर्जी कस्टमर केयर द्वारा एक OTP भेजते हैं. जैसे आप उनसे ओटीपी शेयर करते हैं, वे आपका बैंक अकाउंट खाली कर देंगे.'
स्कैमर्स एक लिंक भेजकर कंज्यूमर्स से ऑर्डर वापस करने के लिए कहते हैं. इसके बाद यूजर्स के फोन पर OTP आता है. स्कैमर्स यूजर्स से ओटीपी लेते हैं और उनके फोन को हैक या फिर क्लोन कर लेते हैं. इस तरह का स्कैम आपके साथ भी हो सकता है. इससे बचने के लिए आपको कुछ सामान्य बातों का ध्यान रखना चाहिए.
कभी भी किसी से अपना OTP शेयर ना करें. ओटीपी सेंसिटिव होते हैं और इसे शेयर करना आपको मुसीबत में डाल सकता है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











