
Aligarh News: दादा-दादी ने 8 साल की पोती को मौत के घाट उतारा, बेटे के दुश्मन को जेल भेजने के लिए रची थी साजिश
ABP News
अलीगढ़ शहर में एक 8 साल की बच्ची की उसी के दादा-दादी ने हत्या कर दी. पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपने जुर्म को कबूल किया.
अलीगढ़ पुलिस ने विपक्षियों को फसाने के लिए दादा-दादी की रची गई कत्ल की एक खौफनाक साजिश का खुलासा किया है. पुलिस ने घटना में मृतक बच्ची के दादा दादी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दादा और दादी ने ही अपनी 8 साल की मासूम पोती का कत्ल कर विपक्षी को फसाने की खौफनाक साजिश रची थी. पुलिस ने 4 दिनों के भीतर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है.
दरअसल, 20 सितंबर को अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर में 8 साल री बच्ची का शव खेत में मिला था. बच्ची का स्कूल बैग और चप्पल पास ही खेत में पड़े हुए थे. मामले में बच्ची के दादा लेखराज ने थाना टप्पल में आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कराया था. घटना वाले दिन अलीगढ़ के एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना भी किया था और वहीं एसएसपी द्वारा घटना के खुलासे के लिए पांच टीमें गठित की गई थी.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












