
Akshay Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर घर लाएं इनमें से कोई एक पौधा, घर में आने लगेगा पैसा ही पैसा
AajTak
अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी की खरीदारी करने वालों को मां लक्ष्मी से सुख-संपन्नता का वरदान मिलता है. इस साल अक्षय तृतीया का त्योहार 10 मई को मनाया जाएगा. ज्योतिषविदों का कहना है कि अक्षय तृतीया के दिन कुछ खास पौधे लाने से घर में धन का अंबार लग सकता है.
Akshay Tritiya 2024: अक्षय तृतीया साल की सबसे शुभ तिथियों में गिनी जाती है. इस दिन सोने-चांदी की खरीदारी करने वालों को मां लक्ष्मी से सुख-संपन्नता का वरदान मिलता है. इस साल अक्षय तृतीया का त्योहार 10 मई को मनाया जाएगा. ज्योतिषविदों का कहना है कि अक्षय तृतीया के दिन कुछ खास पौधे लाने से घर में धन का अंबार लग सकता है. ये पौधे न केवल घर के सौंदर्य को बढ़ाते हैं, बल्कि धन की आवक को भी मजबूती देते हैं.
तुलसी का पौधा सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पूजनीय माना गया है. कहते हैं कि तुलसी के पौधे में स्वयं धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है. इस पौधे की नियमित उपासना से इंसान आर्थिक मोर्चे पर समृद्ध बनता है. घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाने से कर्जों से मुक्ति मिलती है. अनार का पौधा लगाते वक्त ध्यान रहे कि इसे घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा दिशा में ही लगाना चाहिए.
मनी प्लांट घर में धन-सृमद्धि के प्रतीक के रूप में मनी प्लांट का पौधा सबसे ज्यादा लोकप्रिय है. यह पौधा जितनी तेजी से बढ़ता है, घर में उतनी ही तेजी से धन आता है. घर में मनी प्लांट लगाते समय ख्याल रखें कि इसे आग्नेय दिशा यानी दक्षिण पूर्व दिशा में ही लगाएं. मनी प्लांट के पौधे को कभी सीधे जमीन पर ना रखें. इसकी पत्तियों को जमीन पर बिखरना अशुभ माना जाता है.
बांस का पौधा घर के सामने बांस के पौधे का होना भी बहुत शुभ माना जाता है. वास्तु के अनुसार, अगर इसे ईशान कोण यानी कि उत्तर-पूर्व या फिर उत्तर दिशा में लगा दिया जाए तो घर में पैसों की आवक होने लगती है. घर के सामने बांस का पौधा आपको कभी कंगाल नहीं होने देगा. आप चाहें तो बांस का छोटा सा पौधा अपने ड्रॉइंग रूम या ऑफिस की टेबल पर भी रख सकते हैं.
दूब का पौधा यदि आप गार्डन या घर के सामने दूब का पौधा उगा लें तो जीवन में कभी धन की कमी नहीं होगी. घर के सामने दूब का पौधा लगाने के और भी कई फायदे होते हैं. संतान प्राप्ति के लिए भी घर के सामने इस पौधे को लगाना शुभ माना जाता है. घर में हमेशा सुख-शांति का माहौल बना रहता है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











