
Akshay Navami 2024: अक्षय नवमी का पर्व आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
AajTak
Akshay Navami 2024: कार्तिक शुक्ल नवमी तिथि 9 नवंबर रात 10:45 बजे से लेकर 10 नवंबर को रात 9:01 बजे तक रहने वाली है. अक्षय नवमी की पूजा का मुहूर्त 10 नवंबर को सुबह 6 बजकर 40 मिनट से दोपहर 12 बजकर 5 मिनट तक रहने वाला है.
Akshay Navami 2024 Date: आज अक्षय नवमी है. अक्षय नवमी का पर्व आंवले से संबंध रखता है. ऐसी मान्यताएं हैं कि इसी दिन श्री कृष्ण ने कंस का वध भी किया था और धर्म की स्थापना की थी. आंवले को अमरता का फल भी कहा जाता है. इस दिन आंवले का सेवन और आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन करने से उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है. इस दिन आंवले के वृक्ष के पास विशेष तरह की पूजा उपासना भी की जाती है.
आंवले के वृक्ष के निकट कैसे करें पूजा? अक्षय नवमी की सुबह स्नान करके पूजा करने का संकल्प लें. प्रार्थना करें कि आंवले की पूजा से आपको सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य का वरदान मिले. पूर्व दिशा की ओर मुख करें और आंवले के पेड़ को जल अर्पित करें. वृक्ष की सात बार परिक्रमा करें और कपूर से आरती करें. वृक्ष के नीचे निर्धनों को भोजन कराएं. स्वयं भी भोजन करें.
पूजा का शुभ मुहूर्त अक्षय नवमी का त्योहार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है. इस बार कार्तिक शुक्ल नवमी तिथि 9 नवंबर रात 10:45 बजे से लेकर 10 नवंबर को रात 9:01 बजे तक रहने वाली है. अक्षय नवमी की पूजा का मुहूर्त 10 नवंबर को सुबह 6 बजकर 40 मिनट से दोपहर 12 बजकर 5 मिनट तक रहने वाला है. इस शुभ मुहूर्त में आप अक्षय नवमी की पूजा और दान-धर्म का कार्य कर सकते हैं.
अक्षय नवमी की कथा पौराणिक कथा के अनुसार, प्राचीन काल में एक नगर में एक गरीब ब्राह्मण का परिवार रहता था. उस परिवार में भक्ति, श्रद्धा और सत्यनिष्ठा का निवास था, परंतु आर्थिक रूप से वे अत्यंत गरीब थे. एक बार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन ब्राह्मण दंपत्ति ने आंवले के वृक्ष के नीचे भगवान विष्णु की पूजा की और व्रत किया. उनके पास कुछ भी नहीं था, तो उन्होंने सिर्फ जल से भगवान की अभिषेक किया और आंवले का फल अर्पित किया.
इस श्रद्धा से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने उस ब्राह्मण परिवार को अक्षय फल का आशीर्वाद दिया. इसके पश्चात, उस परिवार का जीवन सुख-समृद्धि से भर गया. कहा जाता है कि इसी कारण इस दिन की पूजा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में धन, धान्य एवं खुशहाली आती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










