
Akshay Navami 2023: आने वाली है अक्षय नवमी, जानें किस शुभ मुहूर्त में मनाई जाएगी आंवला नवमी
AajTak
Akshay Navami 2023: अक्षय नवमी को आंवला नवमी भी कहा जाता है. इस दिन श्रीहरि भगवान विष्णु और आंवले के वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है. हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, आंवले के वृक्ष में स्वयं भगवान विष्णु वास करते हैं. इसलिए अक्षय नवमी पर आंवले के पेड़ की पूजा से शुभ फल की प्राप्ति होती है.
Akshay Navami 2023: अक्षय नवमी का यह पर्व आंवले से संबंधित माना जाता है. अक्षय नवमी को आंवला नवमी के नाम से भी जाना जाता है. इस बार अक्षय नवमी 21 नवंबर यानी कल है. हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी का त्योहार मनाया जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन से द्वापर युग की शुरुआत हुई थी. इसी दिन कृष्ण ने कंस का वध भी किया था और धर्म की स्थापना की थी. आंवले को अमरता का फल भी कहा जाता है.
अक्षय नवमी शुभ मुहूर्त (Akshay Navami 2023 shubh muhurat)
हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी मनाया जाता है. इस बार नवमी तिथि का आरंभ 21 नवंबर यानी आज सुबह 3 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगी और नवमी तिथि का समापन 22 नवंबर को रात 1 बजकर 9 मिनट पर होगा. अक्षय नवमी का पूजन मुहूर्त 21 नवंबर को सुबह 6 बजकर 48 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 7 मिनट तक होगा.
अक्षय नवमी शुभ योग (Akshay Navami 2023 Shubh Yog)
इस बार की अक्षय नवमी बेहद खास मानी जा रही है क्योंकि इस दिन बेहद खास योग बनने जा रहे हैं. दरअसल, अक्षय नवमी के दिन इस बार रवि योग और हर्षण योग बनने जा रहा है.
रवि योग- 21 नवंबर को रात 8 बजकर 1 मिनट से लेकर 22 नवंबर को सुबह 6 बजकर 49 मिनट तक हर्षण योग- 21 नवंबर को शाम 5 बजकर 41 मिनट से लेकर 22 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 46 मिनट तक

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











