
Akshay Kumar 'रक्षा बंधन' टीम के साथ पहुंचे जयपुर, कारीगरों से बंधवाई राखी, फैन्स ने की तारीफ
AajTak
अक्षय कुमार जयपुर में अपनी फिल्म 'रक्षा बंधन' प्रोमोट करने जा पहुंचे हैं. वहां उनका एक खास जेस्चर सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है. अक्षय की फिल्म 11 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होगी और उसकी टक्कर आमिर खान की बड़ी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से है.
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) थिएटर्स में आमिर खान (Aamir Khan) से क्लैश के लिए जोरदार तैयारी कर रहे हैं. उनकी फिल्म 'रक्षा बंधन' (Raksha Bandhan), आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) से पूरी टक्कर ले इसके लिए अक्षय जोरदार प्रोमोशन में जुटे हैं. शुक्रवार को अक्षय इंदौर में फिल्म प्रोमोट करने पहुंचे थे. वहां से निकलते हुए अक्षय ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए शहर के खाने की तारीफ भी की थी.
अब अक्षय अपनी टीम के साथ प्रोमोशन के लिए जयपुर जा पहुंचे हैं. सोशल मीडिया पर फैन्स अक्षय के जयपुर से फोटोज और वीडियो जमकर शेयर कर रहे हैं. फोटोज शेयर करने के साथ ही अक्षय के एक खास जेस्चर की बहुत तारीफ की जा रही है.
अक्षय ने राखी बनाने वाली महिलाओं से बंधवाई राखी
अक्षय जयपुर के उस इलाके में पहुंचे जहां हाथों से राखियां बनाई जाती हैं. राजस्थान की राजधानी से हैंडमेड राखियों का अच्छा कारोबार होता है और यहां बनी राखियां देशभर में भेजी जाती हैं.
अक्षय ने इन राखियों को बनाने वाली महिला कारीगरों से मुलाकात की. वो न सिर्फ इन सबसे दिल खोलकर मिले, बल्कि इन कारीगर महिलाओं से अक्षय ने अपनी कलाई पर राखी भी बंधवाई. उनके इस जेस्चर को बहुत पसंद किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो शेयर करते हुए लोग 'रक्षा बंधन' स्टार की बहुत तारीफ कर रहे हैं.
फैन्स ने की अक्षय की तारीफ

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










