
Akshay Kumar ने नहीं देखी कार्तिक आर्यन की फिल्म Bhool Bhulaiyaa 2, किया रिएक्ट
AajTak
भूल भुलैया 2 एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसने अपने ओपनिंग डे पर ही 14.11 करोड़ रुपये कमा डाले हैं. जबकि कंगना रनौत की धाकड़ पहले दिन सिर्फ 50 लाख रुपये का कलेक्शन ही कर पाई.
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) स्टारर फिल्म भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. भूल भुलैया 2 2007 में रिलीज हुई भूल भुलैया का सीक्वल है. भूल भुलैया में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और विद्या बालन लीड रोल में थे. अक्षय और विद्या की जोड़ी को फिल्म में खूब पसंद किया गया था. अब वहीं भूल भुलैया 2 में लोग कार्तिक और कियारा की जोड़ी को पसंद कर रहे हैं. फैंस का रिएक्शन सामने आने के बाद अब फिल्म पर अक्षय ने अपनी राय दी है.
कार्तिक की फिल्म पर अक्षय का रिएक्शन इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर भूल भुलैया 2 का शोर है. चूंकि, अक्षय भूल भुलैया का हिस्सा थे. इसलिये उनसे भूल भुलैया 2 पर सवाल पूछना बनता था. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक की फिल्म पर रिएक्ट करते हुए उन्होंने कहा, मैंने अब तक फिल्म नहीं देखी है, लेकिन मुझे इसकी कहानी पता है. मैं इसे जल्द ही देखने वाला हूं.
बिकिनी में Namrata Malla ने फायरिंग अंदाज से मचाया हल्ला, फैंस बोले- Ufff
भले ही अक्षय कुमार ने अबतक भुल भुलैया 2 नहीं देखी है. पर हां अगर उन्हें स्टोरी पता है, तो वो फिल्म देखने जा सकते हैं. अक्षय से पहले विद्या बालन ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये फिल्म की टीम को बेस्ट विशेज दी थीं. वहीं अगर भूल भुलैया 2 की बात करें, तो फिल्म में कार्तिक, कियारा के अलावा तब्बू और राजपाल यादव भी अहम भूमिका में हैं.
पंजाबी वेडिंग में लगाया Kapil Sharma ने पंजाबी सिंगिंग का तड़का, वीडियो वायरल
भूल भुलैया 2 एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसने अपने ओपनिंग डे पर ही 14.11 करोड़ रुपये कमा डाले हैं. जबकि कंगना रनौत की धाकड़ पहले दिन सिर्फ 50 लाख रुपये का कलेक्शन ही कर पाई. वीकेंड पर कार्तिक की फिल्म से ज्यादा कमाई की उम्मीद है. देखते हैं कि आने वाले दिनों में भूल भुलैया 2 की कमाई कहां तक पहुंच पाती है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










