
Akasa Air: 7 किलो तक के पेट्स के साथ अब कर सकेंगे सफर, इस एयरलाइंस ने किया ऐलान
AajTak
कंपनी ने कहा कि पालतू जानवरों के साथ सफर करने के लिए 15 अक्टूबर 2022 से टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी. अभी एयर इंडिया, जेट एयरवेज, स्पाइसजेट और विस्तारा एयरलाइंस फ्लाइट में पालतू जानवरों को ले जाने की अनुमति देती थी.
अकासा एयर (Akasa Air) के प्रबंधन ने पेट लवर्स को बड़ी खुशखबरी दी है. एयरलाइन के प्रबंधन ने अपने विमान के केबिन को पालतू जानवरों (Pets) के साथ यात्रा करने वाले लोगों के लिए भी खोल दिया है. प्रेस कॉन्फेंस में एयरलाइन के प्रबंधन ने कहा कि कंपनी पालतू जानवरों को केबिन और कार्गो होल्ड में जाने की अनुमति देगी.
कंपनी ने कहा कि पालतू जानवरों के साथ सफर करने के लिए 15 अक्टूबर 2022 से टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी. एक नवंबर से आप अपने पालतू कुत्ते और कैट बिल्ली के साथ हवाई सफर कर सकेंगे.
इतना होना चाहिए वजन
एयरलाइन के मुताबिक, सात किलो तक के पालतू जानवरों को केबिन में ले जाने की अनुमति होगी. एयर इंडिया, जेट एयरवेज, स्पाइसजेट और विस्तारा पहले से ही पालतू जानवरों के साथ सफर की अनुमति देते हैं. इंडिगो और एयर एशिया में ये सुविधा उपलब्ध नहीं है.
सर्विस का विस्तार कर रही है एयरलाइन
अकासा एयर धीरे-धीरे अपनी सर्विस का विस्तार कर रही है. दिल्ली से बेंगलुरु के लिए अकासा एयर की पहली फ्लाइट 7 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है. मार्च 2023 के अंत तक आकासा एयर के बेड़े में 18 विमान शामिल हो जाएंगे. वहीं, अगले चार वर्षों में कंपनी ने अपने बेड़े में 54 और विमान जोड़ने का प्लान किया है. इस तरह एयरलाइन के बेड़े में 72 विमान हो जाएंगे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










