
Aishwarya Verma UPSC Topper: 16-16 घंटे नहीं, शतरंज-क्रिकेट खेलकर की पढ़ाई, AIR 4 ऐश्वर्य ने बताए अपने सीक्रेट्स
AajTak
Aishwarya Verma UPSC Topper: ऐश्वर्य ने कहा कि दिन में 16-16 घंटे पढ़ाई करना एक भ्रामक बात है. यूपीएससी का सिलेबस बड़ा है, ऐसे में छोटे-छोटे, मिड टर्म और लॉन्ग टर्म प्लान बनाकर पूरे सिलेबस की तैयारी करनी चाहिए.
Aishwarya Verma UPSC Topper: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सर्विस परीक्षा के फाइनल रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं. परीक्षा में लड़कों के टॉपर और ऑल इंडिया रैंक 4 होल्डर ऐश्वर्य वर्मा बने हैं. ऐश्वर्य ने 'इंडिया टुडे' से अपनी खास बातचीत में बताया कि उन्होंने अपने ही तरीके से परीक्षा की तैयारी की और ये मुकाम हासिल किया.
ऐश्वर्य ने कहा कि दिन में 16-16 घंटे पढ़ाई करना एक भ्रामक बात है. यूपीएससी का सिलेबस बड़ा है, ऐसे में छोटे-छोटे, मिड टर्म और लॉन्ग टर्म प्लान बनाकर पूरे सिलेबस की तैयारी करनी चाहिए. उन्होंने बताया कि उन्हें शतरंज खेलने और क्रिकेट खेलने का शौक है. अपनी तैयारी के दौरान वह ब्रेक लेने के लिए शतरंज और क्रिकेट खेला करते थे. ऐसा करने से अनावश्यक प्रेशर कम होता है.
रिजल्ट जारी होने पर उनका रिएक्शन कैसा था, इस सवाल पर उन्होंने कहा, ''मुझे यह जानकारी हजम करने में थोड़ा समय लगा. मेरिट में अपना नाम चौथे नंबर पर देखना खुशी की बात थी.'' उन्होंने कहा कि तैयारी के दौरान अपनी पूरी क्षमता से पढ़ाई करनी चाहिए न कि लंबे समय तक. दिन में 16-16 घंटे लगातार पढ़ाई करने वाली बातें सही नहीं हैं.
ऐश्वर्य के पिता बैंक ऑफ बड़ौदा में काम करते हैं जबकि मां गृहणी हैं. उन्होंने कहा कि उनके परिवार में उनकी तैयारी में पूरा योगदान दिया. अपनी सफलता का मूलमंत्र उन्होंने बताया, '' मेहनत करते रहो और रिजल्ट की फिक्र न करो.'' अपने इंटरव्यू के संबंध में उन्होंने जानकारी दी कि उनसे इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, शतरंज, करेंट अफेयर्स, जियोग्राफी और एनर्जी सेक्टर से सवाल पूछे गए.
एक किस्सा सुनाते हुए ऐश्वर्य ने कहा, "लोग मुझे हमेशा मेरे नाम के लेकर चिढ़ाते थे. मैंने हमेशा सभी को यह समझाने की कोशिश की. मैंने सोचा कि बड़ा होने के बाद, एक दिन मैं टीवी पर आऊंगा और लोगों को बताऊंगा कि मेरा नाम ऐश्वर्य है ऐश्वर्या नहीं." आखिरकार उन्होंने जो सोचा वो करके भी दिखाया.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









