
Airtel में भारी निवेश कर सकता है Google, Jio में पहले लगा चुका है पैसा
AajTak
मुकेश अंबानी के रिलायंस जियो प्लेफॉर्म पर 34,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश करने के बाद अब अमेरिकी टेक दिग्गज कंपनी गूगल Airtel में भारी भरकम निवेश कर सकती है. ये निवेश कई हजार करोड़ का हो सकता है.
मुकेश अंबानी के रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म पर 34,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश करने के बाद अब अमेरिकी टेक दिग्गज कंपनी गूगल Airtel में भारी भरकम निवेश कर सकती है. ये निवेश कई हजार करोड़ का हो सकता है. भारतीय बाजार में Airtel जियो का सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी है. टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) को मामले से जुड़े सोर्सेज ने बताया कि सुंदर पिचाई के नेतृत्व वाली कंपनी पिछले करीब एक साल से एयरटेल से बातचीत कर रही है. रिपोर्ट में कहा गया है कि बातचीत एडवांस्ड स्टेज पर है और ये डील काफी बड़ी भी हो सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों कंपनियों के टॉप एग्जीक्यूटिव और उनकी लीगल टीम डील की बारीकियों पर काम कर रही हैं. पब्लिकेशन ने गूगल और एयरटेल से इस मामले में बात करनी चाही. हालांकि, दोनों ही कंपनियों की ओर इस बारे में कोई जवाब नहीं दिया गया.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










