
Airport News: कोरोना वायरस के कारण लंबे समय बाद अपनों से मिले लोग, इस हवाईअड्डे पर दिखा भावुक करने वाला नजारा
ABP News
Airport News: कोरोना संक्रमण के कारण लंबे समय बाद लोग अपनों से मिल रहे हैं. ऐसे में हवाईअड्डे पर एक भावुक करने वाला नजारा दिखाई पड़ा.
Emotional Seen On Airport: नेवार्क अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भावुक करने वाले दृश्य नजर आए. इस दौरान दो साल से अपने बच्चों को देखने को तरस गए माता-पिता, पोते-पोतियों से मिलने के लिए बेताब दादा-दादी और अपने प्रियजनों का लंबे समय से इंतजार कर रहे लोग उन्हें गले लगा रहे थे. कोरोना महामारी से बने हालात के कारण लोगों को अपनों से मजबूरन दूर रहना पड़ा और अब अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए अमेरिका ने अपनी सीमाएं खोलीं तब जाकर वे उनसे मिल पाए.
कोरोना वायरस महामारी के कारण अमेरिका सरकार ने पिछले साल भारत सहित दुनिया के कई देशों के यात्रियों के लिए अपनी सरहदें बंद कर दी थीं. हालांकि बाद में कुछ श्रेणी के तहत वीज़ा हासिल करने वाले यात्रियों को ही अमेरिका जाने की इजाजत दी गई थी.

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












