
Air Travel New Guidelines: प्लेन में सफर के लिए जारी हुए नए नियम, लापरवाही बरतने पर यात्रियों को किया जाएगा Ban
Zee News
Air Travel New Guidelines: प्लेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए DGCA ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है. अब यात्रियों को ज्यादा सावधानी बरतते हुए कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा. वहीं लापरवाही बरतने वाले पैसेंजर को बैन कर दिया जाएगा.
नई दिल्ली: कोरोना काल में हवाई सफर (Air Travel) के दौरान अब यात्रियों को ज्यादा सावधानी बरतनी होगी. शनिवार को इस संबंध में नई ट्रैवल गाइडलाइन (Air Travel New Guidelines) भी जारी कर दी गई है. इसमें लापरवाही करने वाले यात्रियों के खिलाफ एक्शन लेते हुए बैन किए जाने की बात भी कही गई है. दरअसल, देश में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को लेकर डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) सख्त हो गया है. अगर यात्री विमान में मास्क नहीं पहनते हैं और साथ ही कोरोना वायरस महामारी की गाइडलाइन्स का उल्लंघन करते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अगर यात्री बार-बार ये गलती दोहराएंगे तो उनके हवाई सफर पर हमेशा के लिए प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










