
Air India Pilot Suicide Case: आदित्य की बहन की सगाई में शामिल नहीं हो पाई थी सृष्टि, आरोपी ने कर दिया था ब्लॉक
AajTak
सृष्टि तुली और आदित्य पंडित दो साल से रिलेशनशिप में थे, लेकिन आदित्य का व्यवहार सृष्टि के लिए तनाव का कारण बन गया. छोटी-छोटी बातों पर झगड़े और दबाव के चलते सृष्टि ने परेशान होकर एफआईआर दर्ज कराई. रिश्ते में झगड़ों की वजह से सृष्टि मानसिक रूप से परेशान हो गई. आदित्य की बहन की सगाई में सृष्टि फ्लाइट के कारण शामिल नहीं हो पाई थी.
एअर इंडिया की पायलट सृष्टि तुली की मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. कुछ वक्त पहले ही सृष्टि ने कॉमर्शियल पायलट लाइसेंस का एग्जाम पास किया था और फिर मुंबई में एअर इंडिया में बतौर पायलट उसे नौकरी मिल गई थी. सब कुछ ठीक चल रहा था, फिर ऐसा क्या हुआ कि सृष्टि ने मौत को गले लगा लिया. दरअसल, दो साल से रिलेशनशिप में रह रहे आदित्य पंडित और सृष्टि तुली के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि मामला पुलिस तक पहुंच गया. सृष्टि के परिजनों ने आदित्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.
सृष्टि के पिता के मुताबिक, आदित्य अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करता और अपनी बात मनवाने के लिए दबाव डालता था. हाल ही में आदित्य की बहन की सगाई में सृष्टि फ्लाइट के कारण शामिल नहीं हो पाई थी. इस बात पर आदित्य ने सृष्टि को फोन पर ब्लॉक कर दिया था और 10-12 दिनों तक बात नहीं की थी, जिसके कारण सृष्टि काफी परेशान रही.
यह भी पढ़ें: नॉनवेज को लेकर बॉयफ्रेंड से झगड़ा, फिर मिला शव... CM योगी से सम्मानित हो चुकी थी गोरखपुर की पहली महिला पायलट सृष्टि
इसके अलावा सृष्टि के पिता ने बताया कि आदित्य पहले भी झगड़ों के बाद उसे ब्लॉक कर चुका था. आदित्य का व्यवहार सृष्टि को सबके सामने जलील करने वाला था. नवंबर 2023 में भी दोनों के बीच विवाद हुआ था. आदित्य चाहता था कि सृष्टि उसी जगह से शॉपिंग करे, जहां वह चाहता है, लेकिन सृष्टि ने मना कर दिया, जिससे विवाद बढ़ गया था.
साल 2023 में भी दोनों के बीच विवाद हुआ था
शिकायत में बताया गया है कि झगड़े के दौरान आदित्य पंडित ने गाड़ी तेज चलानी शुरू कर दी थी, जिससे उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था. इन घटनाओं ने सृष्टि को मानसिक रूप से बहुत प्रभावित किया. परिजनों का कहना है कि आदित्य का व्यवहार रिश्ते में तनाव का कारण बन रहा था. पुलिस से की गई शिकायत के आधार पर आदित्य पंडित के खिलाफ BNS की धारा 108 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. उसे कोर्ट ने चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











