Air India Express के प्लेन में मिला सांप, केरल से दुबई पहुंची थी फ्लाइट
AajTak
एयर इंडिया एक्सप्रेस के B737-800 विमान ने केरल के कालीकट से दुबई के लिए उड़ान भरी थी. दुबई एयरपोर्ट पर पहुंचने पर जब स्टाफ ने यात्रियों का सामान निकालना शुरू किया तो उसमें सांप बैठा हुआ था. सांप देखते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया.
पिछले कुछ समय से एयरलाइंस की खामियां लगातार सामने आ रही हैं. कभी इंजन से धुआं तो कभी टायर पंक्चर के मामले हाल ही में दर्ज किए गए हैं. अब फ्लाइट के कार्गो होल्ड में सांप मिलने का मामला सामने आया है. सुनकर हर कोई दंग है कि आखिर सांप यहां पहुंचा कैसा. इस मामले की जांच अब विमानन नियामक डीजीसीए द्वारा की जाएगी.
दरअसल, एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान शनिवार को दुबई एयरपोर्ट पर पहुंचा तो उसके कार्गो होल्ड में सांप बैठा हुआ था. गनीमत रही कि किसी यात्री के साथ कोई घटना घटित नहीं हुई और सांप समय रहते देख लिया गया. फ्लाइट स्टाफ ने इसकी सूचना तुरंत उच्च अधिकारियों को दी. फिलहाल ये जानकारी सामने नहीं आई है कि फ्लाइट में कितने यात्री सवार थे.
जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया एक्सप्रेस के B737-800 विमान ने केरल के कालीकट से दुबई के लिए उड़ान भरी थी. दुबई एयरपोर्ट पर पहुंचने पर जब स्टाफ ने यात्रियों का सामान निकालना शुरू किया तो उसमें सांप बैठा हुआ था. सांप देखते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया. सभी को किसी तरह शांत कराया गया और सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई.
मौके पर पहुंची एयरपोर्ट की अग्निशमन सर्विस स्टाफ ने यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से उतार लिया और सांप को बाहर निकाला गया. अब इस माममे की जांच के लिए डीजीसीए ने निर्देश दिए हैं.
बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को नेपाल से नई दिल्ली जा रहे एयर इंडिया के प्लेन का टायर पंक्चर हो गया था. जिसके बाद यात्रियों में हलचल का माहौल पैदा हो गया था. हालांकि सभी यात्री सुरक्षित थे और किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. जिसके बाद फ्लाइट को रद्द करते हुए शनिवार के लिए री-शिड्यूल किया गया था.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








