
Air India प्लेन क्रैश: ईद मनाने भारत आया था अब्दुल्ला का पूरा परिवार, विमान हादसे के बाद सभी लापता
AajTak
अहमदाबाद विमान हादसे में सूरत के रामपुरा इलाके का एक एनआरआई परिवार भी लापता है. लंदन से ईद मनाने आए अब्दुल्ला भाई नाना बाबा के बेटे, बहू और पोती विमान में सवार थे. हादसे की खबर मिलते ही परिजन अहमदाबाद रवाना हो गए हैं. पूरे इलाके में शोक और चिंता का माहौल है, जबकि हादसे में शामिल परिवार की कोई पुख्ता जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है. इस विमान हादसे में 204 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है.
गुजरात के अहमदाबाद में लंदन जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के क्रैश होने की घटना से पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है. हादसे में अब तक 204 यात्रियों के मौत की पुष्टि हुई है. इसी विमान में सूरत शहर के रामपुरा इलाके में रहने वाले एक मुस्लिम परिवार अब्दुल्ला भाई का बेटा, उसकी पत्नी और बेटी भी सवार थे. तीनों पिछले शुक्रवार को इंग्लैंड से सूरत में ईद मनाने आए थे और बुधवार को अहमदाबाद से लंदन जाने के लिए रवाना हुए थे.
ये भी पढ़ें: Air India प्लेन क्रैश: पहली उड़ान ही बन गई आखिरी, पति के पास जा रही नई नवेली दुल्हन खुशबू की खत्म हो गई जिंदगी
रामपुरा के मना रेजिडेंसी में रहने वाले अब्दुल्ला भाई उर्फ नाना बाबा के बेटे की पहचान एक एनआरआई के तौर पर हुई है जो इंग्लैंड में रहते हैं और वहीं व्यवसाय करते हैं. पड़ोसियों के अनुसार, वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ भारत आए थे और अहमदाबाद से लंदन की फ्लाइट पकड़ने के लिए बुधवार को निकले थे. विमान क्रैश की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया. फिलहाल तीनों को 'मिसिंग' बताया जा रहा है और उनकी स्थिति को लेकर कोई स्पष्ट सूचना नहीं है.
अब्दुल्ला भाई पहले बिल्डर थे. हादसे की खबर मिलते ही वो अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए. आसपास के लोग, जो सालों से इस परिवार को जानते हैं वो इस घटना से स्तब्ध और चिंतित हैं. पड़ोसी निकुंज पानेरिया ने बताया कि 'हमने उन्हें सालों से देखा है. वो ईद मनाने आए थे और अब यह दुखद समाचार मिला है. जब परिवार अहमदाबाद पहुंचेगा तभी सच्चाई सामने आएगी.'
इस हादसे ने न सिर्फ एक परिवार को बल्कि पूरे मोहल्ले को गहरे सदमे में डाल दिया है. हादसे को लेकर स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द से जल्द जानकारी दिए जाने की मांग कर रहे हैं. बता दें कि इस विमान हादसा में एक नई नवेली दुल्हन खुशबू की भी जान चली गई. लंदन जाने की पहली उड़ान ही उसकी आखिरी बन गई.
ये भी पढ़ें: अहमदाबाद विमान हादसे में गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का भी निधन... पत्नी और बेटी से मिलने जा रहे थे लंदन

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.






