
Air India को मिला देश का पहला एयरबस A350-900 एयरक्राफ्ट, जानें खासियत
AajTak
भारत का पहला एयरबस A350-900 एयरक्राफ्ट एअर इंडिया को मिल गया है. अभी एअर इंडिया को ऐसे 19 और विमान मिलने हैं. विमान फ्रांस के शहर टूलूज (Toulouse) से दोपहर 1.46 बजे भारत पहुंचा है. कंपनी का दावा है कि प्लेन में लंबी दूरी की यात्रा करने में शानदार अनुभव मिलता है.
एअर इंडिया को भारत का पहला एयरबस A350-900 एयरक्राफ्ट मिल गया है. शनिवार को विमान बनाने वाली कंपनी ने इसे डिलीवर कर दिया. बता दें कि अभी एअर इंडिया को ऐसे 19 और विमान मिलने हैं. टाटा समूह द्वारा एअर इंडिया में किए जा रहे बड़े बदलावों में यह भी एक है.
यह विमान फ्रांस के शहर टूलूज (Toulouse) से दोपहर 1.46 बजे भारत पहुंचा है. एअर इंडिया की वरिष्ठ कमांडर कैप्टन मोनिका बत्रा वैद्य उन भारतीय पायलट्स में शामिल हैं, जिन्होंने इस प्लेन का प्रशिक्षण लिया है. मोनिका भी पर्यवेक्षक के तौर पर विमान में सवार थीं.
CEO ने बताई प्लेन में सफर की खूबियां
एअर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने कहा कि यह क्षण एअर इंडिया में हम सभी के लिए एक अहम दिन है. उन्होंने बताया कि यह प्लेन लंबी दूरी की यात्रा में शानदार अनुभव का वादा करता है. इसमें सफर अद्वितीय स्तर का आराम प्रदान करता है.
जनवरी में सर्विस शुरू करेगा प्लेन
बता दें कि एअर इंडिया का A350 प्लेन जनवरी 2024 में अपनी कमर्शियल एक्टिविटी शुरू करेगा. एयर इंडिया को दिए गए A350-900 विमान कोलिन्स एयरोस्पेस ने डिजाइन किए हैं. इसमें 316 सीटों के साथ तीन श्रेणी के केबिन हैं. इसमें पूर्ण-फ्लैट बेड के साथ 28 निजी बिजनेस क्लास सुइट्स, अतिरिक्त लेगरूम और कई अन्य विशिष्ट सुविधाओं के साथ 24 प्रीमियम इकोनॉमी सीटें और 264 इकोनॉमी सीटें हैं. सभी सीटें बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए नवीनतम पीढ़ी के पैनासोनिक eX3 इन-फ्लाइट मनोरंजन प्रणाली और एचडी स्क्रीन से लैस हैं.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.









