
AI से कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करने वाला प्राइवेट बिल राज्यसभा में लिस्टेड, TMC सांसद ने उठाई ये मांग
AajTak
इस बिल में कहा गया है कि सरकार को कार्यस्थल के भीतर एआई प्रौद्योगिकियों के उपयोग में पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए और कर्मचारियों को एआई-जनित प्रक्रियाओं के आधार पर कार्यों या निर्णयों को 'मना करने का अधिकार' देना चाहिए. कर्मचारियों को एआई से संबंधित ट्रेनिंग देने की भी मांग की गई है.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) लोगों के कामकाज को कैसे प्रभावित कर सकता है इसको लेकर वैश्विक स्तर पर मंथन जारी है. इसी बीच तृणमूल कांग्रेस से राज्य सभा सांसद मौसम नूर ने कार्यस्थल पर पक्षपात, भेदभाव, नियुक्ति और पदोन्नति को रोकने के लिए एआई प्रौद्योगिकियों के इस्तेमाल में पारदर्शिता से संबंधित एक प्राइवेट बिल पेश किया है, जिसे ऊपरी सदन में सूचीबद्ध कर लिया गया है.सांसद नूर की ओर से पेश किए गए इस प्राइवेट बिल 'कार्यबल अधिकार (एआई) विधेयक 2023' में कहा गया है कि जैसे-जैसे एआई का इस्तेमाल कार्यस्थल पर तेजी से बढ़ रहा है वैसे ही श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनों को भी मजबूत करने की जरूरत है.
जानें इस बिल की खास बातें इस बिल में कहा गया है कि अगर किसी संगठन द्वारा एआई का इस्तेमाल किया जा रहा है तो कर्मचारी के अधिकारों का ध्यान रखना जरूरी है. इस बिल में कहा गया है कि सरकार को कार्यस्थल के भीतर एआई प्रौद्योगिकियों के उपयोग में पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए और कर्मचारियों को एआई-जनित प्रक्रियाओं के आधार पर कार्यों या निर्णयों को 'मना करने का अधिकार' देना चाहिए यदि उन्हें लगता है कि यह उनके अधिकारों या नैतिक मानकों का उल्लंघन करता है.
यह भी पढ़ें: राज्यसभा में AAP सांसद राघव चड्ढा ने उठाया 'स्टेट स्पॉन्सर्ड स्पाइवेयर अटैक' का मुद्दा, पूछा- सरकार ने कुछ कार्रवाई की?
कर्मचारियों को मिलनी चाहिए ट्रेनिंग इस बिल में कहा गया है कि एआई के इस्तेमाल से प्रभावित कर्मचारियों को पर्याप्त प्रशिक्षण और कौशल बढ़ाने के अवसर प्रदान करना चाहिए. डेटा सुरक्षा और व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीय हैंडलिंग सहित कर्मचारी गोपनीयता अधिकारों की सुरक्षा भी प्रदान की जानी चाहिए.इस विधेयक में कहा गया है कि सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि नियोक्ता एआई को लागू करने से पहले कर्मचारियों से स्पष्ट और सूचित सहमति प्राप्त करें जो सीधे उनके काम या अधिकारों को प्रभावित करता है.
डीपफेक पर भी पेश किया बिल नूर ने 'डीपफेक' पर एक और बिल सूचीबद्ध किया है, जो ऐसे वीडियो का अपराधीकरण करने की मांग करता है जो डिजिटल रूप से हेरफेर या मनगढ़ंत हैं. इस विधेयक में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति जो परेशान करने, अपमानित करने, हिंसा या शारीरिक नुकसान पहुंचाने के इरादे से डीपफेक बनाता है उसे आपराधिक दोषी माना जाए.उन्होंने कहा कि इसे रोकने के लिए एक राष्ट्रीय डीपफेक समन और डिजिटल प्रामाणिकता टास्क फोर्स के गठन की जरूरत है.
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के सांसद पी. संदोश कुमार द्वारा 26 जुलाई को राज्यसभा में पेश किया गया एक और निजी सदस्य विधेयक राष्ट्रीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता नियामक प्राधिकरण (एनएआईआरए) की स्थापना करके एआई और डीपफेक की समस्या को विनियमित करने की बात कहता है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







