
AI समिट: गिरफ्तारी के विरोध में इनकम टैक्स चौराहे पर कांग्रेस का हंगामा, पीएम मोदी का विरोध
ABP News
Bihar News: पटना में कांग्रेस-यूथ कांग्रेस ने एआई समिट गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर नरेंद्र मोदी और अमित शाह का पुतला दहन किया. साथ ही इस प्रदर्शन से पूरा माहौल गरमाया है.
पटना स्थित इनकम टैक्स चौराहे पर आज (22 फरवरी) कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया. प्रदर्शन के दौरान पूरे इलाके में नारेबाजी होती रही और माहौल काफी तनावपूर्ण नजर आया.
कांग्रेस और भारतीय युवा कांग्रेस का आरोप है कि हाल ही में दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान हुए नग-धारण (शर्टलेस) प्रदर्शन के मामले में युवाओं की गिरफ्तारी पूरी तरह गलत है. पार्टी नेताओं का कहना है कि यह युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश है और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है. इसी गिरफ्तारी के विरोध में पटना में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया.
प्रदर्शनकारियों ने 'कृष्ण हरि को रिहा करो' और 'एप्सटिन फाइल डील पर जवाब दो' जैसे नारे लगाए. उनका कहना था कि सरकार सिर्फ विरोध की आवाज को दबाने का काम कर रही है, जबकि असली मुद्दों पर कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है. कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार युवाओं के सवालों से डर रही है और इसलिए आंदोलन करने वालों को जेल भेजा जा रहा है.
प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने कहा कि एआई समिट के दौरान किया गया प्रदर्शन राजनीतिक विरोध का एक तरीका था, न कि कोई अपराध. इसके बावजूद युवाओं की गिरफ्तारी कर सरकार ने अपनी असहिष्णुता दिखाई है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर गिरफ्तार युवाओं को जल्द रिहा नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा.

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












