
AI पर टकराव! Anthropic कोर्ट जाने को तैयार, Sam Altman ने दिया तीखा जवाब
AajTak
अमेरिकी रक्षा विभाग ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कंपनी Anthropic को एक लेटर भेजा और उनको राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सप्लाई चेन रिस्क बताया गया है. इसके बाद एंथ्रॉपिक सीईओ ने कोर्ट जाने का फैसला किया, जिसपर चैटजीटीपी मेकर OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने कहा कि कोई भी प्राइवेट कंपनी सरकार से बड़ी नहीं हो सकती है.
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) कंपनी ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन और एन्थ्रॉपिक के सीईओ डारियो एमोडे एक बार फिर से आमने-सामने खड़े नजर आ रहे हैं. दरअसल, हाल ही में अमेरिकी डिफेंस डिपार्टमेंट पेंटागन ने एन्थ्रॉपिक को सप्लाई चेन में रिस्क में डाल दिया है, जिसके बाद कई सरकारी कंपनियों और ढेकेदारों को एन्थ्रॉपिक की सर्विस का यूज बंद करना पड़ेगा.
पेंटागन के इस फैसले के बाद डारियो एमोडे ने इस फैसले को गलत बताया है. साथ ही पेंटागन को अमेरिका कोर्ट में ले जाने की बात कही है. इसके बाद सैम ऑल्टमैन ने Morgan Stanley टेक्नोलॉजी, मीडिया और टेलीकॉम कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा है कि प्राइवेट कंपनी सरकार से बड़ी नहीं होनी चाहिए.
4 मार्च को एंथ्रॉपिक को मिला लेटर
कुछ दिन पहले ही 4 मार्च को अमेरिकी रक्षा विभाग ने एंथ्रॉपिक को एक लेटर भेजा. इस लेटर में लिखा था कि AI कंपनी को अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सप्लाई चेन रिस्क बताया गया है. इसका मतलब है कि अमेरिका के सभी डिफेंस कॉन्ट्रैक्टर्स को एंथ्रॉपिक के साथ अपने संबंध खत्म करने पड़ेंगे.
यह भी पढ़ें: कभी एक टीम में साथ करते थे काम, AI Summit में सैम ऑल्टमैन और Anthropic CEO के बीच अनबन का पूरा सच
कंपनी ने इस लेटर को मिलने के बाद बयान जारी करके बताया है कि वह इस फैसले को कोर्ट में चुनौती देगी. कंपनी ने बताया है कि उनके पास कोर्ट जाने के अलावा अन्य कोई विकल्प मौजूद नहीं है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









