
AI का कमाल, यूपी में फेस रिकॉग्निशन से पकड़े गए भर्ती परीक्षा में बैठे 87 फर्जी कैंडिडेट्स
AajTak
एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित फेस रिकॉग्निशन सॉफ्टवेयर के उपयोग से उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रतियोगी परीक्षा में नकल कर रहे 87 संदिग्ध नकलचियों को दबोचा है. पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि सबसे ज्यादा 11 संदिग्धों को लखनऊ से गिरफ्तार किया है.
AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने यूपी पुलिस को बड़ी मदद की है. एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित फेस रिकॉग्निशन सॉफ्टवेयर के उपयोग से उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रतियोगी परीक्षा में नकल कर रहे 87 संदिग्ध नकलचियों को दबोचा है. पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि सबसे ज्यादा 11 संदिग्धों को लखनऊ से गिरफ्तार किया है. वहीं दिल्ली से सटे गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद जिलों में कुल 12 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है.
धरे गए डमी कैंडिडेट्स गिरफ्तार किए गए लोगों में डमी उम्मीदवार शामिल हैं जिन्हें 'सॉल्वर' कहा जाता है. यह वास्तविक उम्मीदवारों के स्थान पर धोखाधड़ी से उपस्थित हुए थे और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के रूप में भर्ती के लिए परीक्षा पास करने के लिए अनुचित साधनों का उपयोग कर रहे थे.
कड़ी निगरानी में हुई परीक्षा एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने कहा, 'उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में, परीक्षा की शुद्धता और पवित्रता सुनिश्चित करने के लिए UPSSSC द्वारा सभी प्रयास किए गए थे. परीक्षा से संबंधित सभी गतिविधियों की लाइव स्ट्रीमिंग के साथ सभी केन्द्रों पर परीक्षा की कड़ी निगरानी की गई थी.'
'आयोग द्वारा उपयोग किए गए एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित फेस रिकग्निशन सॉफ्टवेयर और तकनीक का उपयोग करके और विशेष कार्य बल और जिले के साथ-साथ स्थानीय पुलिस प्रशासन के सक्रिय समर्थन और मदद से, कम से कम 87 'सॉल्वर' (एक महिला सहित) को पकड़ा गया है.'
लखनऊ से पकड़े गए सबसे ज्यादा नकलची ऐसे अधिकतम संदिग्ध लखनऊ (11) में पकड़े गए, उसके बाद बांदा (10), अलीगढ़ (8), कानपुर (8), वाराणसी (8), गाजियाबाद (7), गोरखपुर (6), आज़मगढ़ (5), गौतम बुद्ध नगर (5), मिर्ज़ापुर (5), आगरा (4), झांसी (4), बस्ती (2), और बरेली, मेरठ, प्रयागराज और मोरादाबाद में एक-एक लोग थे.
पुलिस ने कहा कि इन सभी मामलों में संबंधित जिलों में उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है, जिसमें राज्य आयोजित सार्वजनिक परीक्षाओं के दौरान धोखाधड़ी, जालसाजी और अनुचित साधनों का उपयोग करने के आरोप में FIR दर्ज करना शामिल है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







