
Ahoi Ahstami 2023 Date: 4 या 5 नवंबर, कब है अहोई अष्टमी का व्रत? जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
AajTak
Ahoi Ahstami 2023 kab hai: अहोई अष्टमी के दिन अहोई माता के साथ साथ स्याही माता की भी उपासना की जाती है. यह पर्व विशेष रूप से उत्तर भारत में मनाया जाता है. यह व्रत कार्तिक माह में करवा चौथ के चौथे दिन और दीपावली से आठ दिन पहले किया जाता है. इस बार अहोई अष्टमी का व्रत 5 नवंबर, रविवार को रखा जाएगा.
Ahoi Ashtami 2023 kab hai: अहोई अष्टमी कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन माताएं अपने पुत्रों की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं और तारों की छाव में व्रत का पारण करती हैं. अहोई अष्टमी व्रत, एक मां का अपने पुत्र के प्रति प्रेम को दर्शाता है. इस दिन माताएं अपने पुत्र की रक्षा के लिए निर्जला व्रत का पालन करती हैं. जबकि निःसंतान महिलाएं भी पुत्र कामना के लिए यह व्रत रखती हैं. इस बार अहोई अष्टमी का व्रत 5 नवंबर, रविवार को रखा जाएगा.
अहोई अष्टमी 2023 शुभ मुहूर्त (Ahoi Ashtami 2023 shubh muhurat)
उदयातिथि के अनुसार, अहोई अष्टमी इस बार 5 नवंबर को मनाई जाएगी. इस बार अष्टमी तिथि की शुरुआत 5 नवंबर को रात 12 बजकर 59 मिनट से होगी और समापन 6 नवंबर को प्रात: 3 बजकर 18 मिनट पर होगा.
अहोई अष्टमी का पूजन मुहूर्त इस दिन शाम 5 बजकर 33 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 52 मिनट तक रहेगा. इस दिन तारे दिखने का समय शाम 5 बजकर 58 मिनट रहेगा.
अहोई अष्टमी शुभ योग (Ahoi Aashtami 2023 Shubh Yog)
साथ ही, इस बार की अहोई अष्टमी बेहद खास मानी जा रही है क्योंकि इस दिन रवि पुष्य योग सुबह 6 बजकर 36 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 29 मिनट तक रहेगा. इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6 बजकर 36 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 29 मिनट तक रहेगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










