
Ahmedabad serial blast: फांसी की सजा पाए गुनहगारों में से किसी ने फंड इकट्ठा किया तो किसी ने साइकिल पर रखा था बम
AajTak
2008 में अहमदाबाद में हुए सिलसिलेवार बम ब्लास्ट की घटना को 49 में से 38 दोषियों को फांसी की सजा जबकि 11 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. सभी दोषियों के पास अलग-अलग जिम्मेदारी थी. विस्फोट कराने से लेकर कैंप में ट्रैनिंग देने और जिहादी भाषण देने तक की जिम्मेदारी बंटी हुई थी.
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस (Ahmedabad serial blast case) में जिन 38 गुनहगारों को फांसी की सजा सुनाई गई है, उनमें से सभी को अलग-अलग काम सौंपा गया था. किसी गुनहगार के पास फंड इकट्ठा करने का जिम्मा था तो किसी के पास बम को साइकिल पर रखने का जिम्मा था. इसके अलावा बस में बम प्लांट करने और जिहादी भाषण देने का जिम्मा भी बांटा गया था.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











