
Ahmedabad Cybercrime Arrests: महिलाओं के निजी वीडियो वायरल करने के मामले में तीन गिरफ्तार, आरोपियों ने 6 महीने में कमाए 8 लाख रुपये
AajTak
अहमदाबाद साइबर क्राइम ने महिलाओं के निजी वीडियो वायरल करने के मामले में महाराष्ट्र (लातूर, सांगली) और उत्तरप्रदेश (प्रयागराज) से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया. आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. हैकर प्रज्जवल ने छह महीनों में 8 लाख रुपये कमाए और उसके पास 2 हजार से ज्यादा वीडियो थे.
महिलाओं के निजी वीडियो यूट्यूब और टेलीग्राम पर वायरल करने के मामले में अहमदाबाद साइबर क्राइम ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है. कोर्ट ने इन आरोपियों को 9 दिनों के लिए रिमांड पर भेज दिया है. आरोपियों के खिलाफ बीएनएस धारा 61, 77 और आईटी एक्ट की धारा 43(b), 66 तथा 66F(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
इस मामले में महाराष्ट्र के लातूर, सांगली और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है. साइबर क्राइम को लातूर के हैकर प्रज्जवल से एक और हैकर की जानकारी भी मिली है, जिसके बाद पुलिस की टीम गुजरात से बाहर एक अन्य हैकर की तलाश में लगी हुई है. पुलिस के अनुसार, प्रज्जवल ने 6 महीनों में 8 लाख रुपये कमाए हैं. उसके पास अस्पताल, बस स्टैंड, पार्लर, होटल, गंगा स्नान और शादी से संबंधित कुल 2 हजार से ज्यादा वीडियो थे, जिन्हें उसने इंस्टाग्राम पर 22 अलग-अलग चैनलों के माध्यम से शेयर किया.
महिलाओं के निजी वीडियो वायरल करने के मामले में तीन गिरफ्तार
हर चैनल में विभिन्न कैटेगरी के वीडियो अपलोड किए जाते थे और गुजरात के अलावा तमिलनाडु तथा दक्षिण भारत के राज्यों के अस्पतालों के भी वीडियो बरामद हुए हैं. अहमदाबाद साइबर क्राइम का कहना है कि प्रज्जवल और व्रज दोनों ही बारहवीं पास हैं. प्रज्जवल ने इन वीडियो से 4 करोड़ रुपये कमाने का लक्ष्य रखा था. जांच के दौरान पाया गया कि प्रज्जवल ने कई वीडियो डिलीट भी कर दिए थे. उसके चैट में काम गंदा है पर पैसा अंधा है लिखा हुआ मिला.
वह सीसीटीवी, स्पाय कैमरा और मोबाइल वीडियो के फुटेज को आसानी से प्राप्त कर उन्हें बेचकर पैसे कमाने का आसान तरीका समझता था. अहमदाबाद साइबर क्राइम के डीसीपी लवीना सिंहा ने बताया कि प्रयागराज के चंद्रप्रकाश ने पिछले दो महीनों से वीडियो अपलोड करना शुरू कर दिए हैं और कुंभ से संबंधित वीडियो भी चंद्रप्रकाश ने उपलब्ध कराए. दो टेलीग्राम आईडी भी बरामद हुई हैं, जिनकी जांच जारी है.
आरोपियों कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









