
Agniveer Rally: फर्जी तरीके से थी 'अग्निवीर' बनने की कोशिश, 14 मामले पकड़े गए
AajTak
हरियाणा के हिसार में अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान 14 उम्मीदवारों के फेक डॉक्यूमेंट्स का मामला सामने आया है. ये उम्मीदवार नकली एडमिट कार्ड का इस्तेमाल करके भर्ती रैली में शामिल होने की कोशिश कर रहे थे. एक बयान में कहा गया है कि ऐसे धोखेबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की जाएगी.
लाखों उम्मीदवार भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना देखते हैं. सेना में शामिल होने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत और योग्यता की जरूरत होती है लेकिन कुछ लोग बिना किसी मेहनत के आर्मी की नौकरी पाने के चक्कर में लगे रहते हैं. शुक्रवार, 19 अगस्त को ऐसे ही कुछ उम्मीदवारों की पहचान की गई है, जो भारत के 'अग्निवीर' के लिए गलत रास्ता इस्तेमाल कर रहे थे.
दरअसल, 'अग्निपथ स्क्रीम' के तहत हरियाणा के हिसार में 'अग्निवीर भर्ती रैली' का आयोजन किया गया था. एजेंसी के अनुसार, यहां करीब 14 उम्मीदवारों द्वारा फेक डॉक्यूमेंट पेश करने का मामला सामना आया है. रिपोर्ट के मुताबिक, एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि शुक्रवार को इन फर्जी मामलों का पता चला.
यह आरोप लगाया गया है कि उम्मीदवारों ने फर्जी या छेड़छाड़ किए गए नकली एडमिट कार्ड के जरिए भर्ती अभियान में एंट्री करने की कोशिश की है.
बयान में कहा गया है कि भर्ती प्रक्रिया में सख्त सतर्कता और पारदर्शिता के कारण ये मामले पकड़े जा रहे हैं और ऐसे धोखेबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की जाएगी. हिसार में अग्निपथ योजना के तहत 12 अगस्त से शुरू हुई भर्ती रैली में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं.
बता दें कि हाल ही में सरकार ने कहा है कि अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए अंबाला में एक भर्ती रैली के आयोजन की घोषणा की थी. यह रैली 25 अक्टूबर से 11 नवंबर तक सेना भर्ती मुख्यालय और अंबाला कैंट के खरगा स्टेडियम में होगी.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








