
Agenda Aajtak 2023: पूरा होगा 1 साल में न्याय का सपना, तीन कानूनों से होगी नए युग की शुरुआत ...बोले अमित शाह
AajTak
अमित शाह ने कहा कि काफी सारी धाराएं ही खत्म की जा रही हैं, और काफी सारी नई धाराएं जोड़ी जा रही हैं. इसलिए नंबर तो चेंज होना ही होना है. परंतु इसके लिए हमने पूरी तैयारी की है. मैंने खुद प्रिंटर्स के साथ कई बार मीटिंग की है. वे नई धारा और पुरानी धारा से जुड़ा सॉफ्टवेयर तैयार कर रहे हैं.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'एजेंडा आजतक' कार्यक्रम में देश की न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े तीन कानूनों आईपीसी, सीआरपीसी और एविडेंस एक्ट को बदलने और इनके स्थान पर नए कानून लागू करने के मुद्दे पर अपने विचार रखे. उनसे प्रश्न पूछा गया कि क्रिमिनल प्रोसीजर कोड को आप जो बदलने जा रहे हैं, इसके लेकर कानून के जनाकारों का कहना है कि इससे बड़ी प्रैक्टिकल दिक्कतें आने वाली हैं. उनका कहना है कि आप पुराने कानूनों में संशोधन करते, न की नए कानून ले आते. इस पर आप क्या कहेंगे?
इसके जवाब में अमित शाह ने कहा, 'देखिए कानून की आत्मा भी बदल रही है. धाराओं की संख्या भी बदल रही है और उनकी प्राथमिकता भी बदल रही है. जैसे मैं आपको बताता हूं, अंग्रेजों की प्राथमिकता थी रेलवे बचाना, उनकी प्राथमिकता अपना खजाना बचाना. तो मानव वध को धारा 302 में रखा है और रेलवे की लूट को मानव वध से बड़ी घटना माना है. अब हम आजाद हो गए भई. हमारा केंद्र बिंदु नागरिक है, हमारा केंद्र बिंदु दलित, आदिवासी और पिछड़ा है, हमारे केंद्र बिंदु महिलाए और बच्चे हैं. ये बदलना बहुत जरूरी है'.
'नई और पुरानी धारा के साथ छपेंगी कानून किताबें' उन्होंने कहा कि काफी सारी धाराएं ही खत्म की जा रही हैं, और काफी सारी नई धाराएं जोड़ी जा रही हैं. इसलिए नंबर तो चेंज होना ही होना है. परंतु इसके लिए हमने पूरी तैयारी की है. मैंने खुद प्रिंटर्स के साथ कई बार मीटिंग की है. वे नई धारा और पुरानी धारा से जुड़ा सॉफ्टवेयर तैयार कर रहे हैं. ढेर सारी पुस्तकें देशभर की भाषाओं में नई धारा और पुरानी धारा के साथ ही आएंगी. तो शुरुआत में थोड़ी दिक्कत होगी. मैं अपने देश के वकीलों से आग्रह करना चाहता हूं कि थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. हम भी करते हैं और आप भी करिए'.
'पूरा होगा एक साल के भीतर न्याय पाने का सपना'
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि हम बहुत अच्छे ध्येय के साथ ये कानून ला रहे हैं. और मैं इतना विश्वास के साथ कह रहा हूं कि इन कानूनों के आने के बाद किसी भी आपराधिक मामले में एक साल के अंदर न्याय देने का हमारा जो सपना है वह अगले 10 साल के अंदर पूरा हो जाएगा. मैं देश की जनता को यह विश्वास दिलाता हूं. यह पीएम मोदी का एक बहुत बड़ा इनिशिएटिव है, जो आने वाले 100 साल तक न्यायिक दंड प्रक्रिया ...क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम को एक नई दिशा देने वाला है और इसके साथ हम एक नए युग में प्रवेश करेंगे.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









