
African Nations Mali में धंसी Gold Mine, 73 लोगों की मौत
AajTak
अफ्रीकी देश माली में बड़ा हादसा हुआ है, यहां सोने की खदान धंसने से 73 लोगों की मौत हो गई. माली की गिनती अफ्रीका के बेहद गरीब देशों में होती है. यहां सोने का बंपर उत्पादन होता है. माली में लैंडस्लाइड के कारण खदानों का धंसना आम है. हालांकि, इतनी बड़ी तादाद में मौतें लंबे समय बाद हुई है.
अफ्रीकी देश माली में सोने की खदान धंसने से 73 लोगों की मौत हो गई. हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया था, जिसे अब बंद कर दिया गया है. दुर्घटना में मरने वाले 73 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं. माली की सरकार ने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक माली की गिनती अफ्रीका के बेहद गरीब देशों में होती है. यहां सोने का बंपर उत्पादन होता है. माली में लैंडस्लाइड के कारण खदानों का धंसना आम है. हालांकि, इतनी बड़ी तादाद में मौतें लंबे समय बाद हुई है. यहां खदानों में काम करने वाले मजदूरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
माली की खदानों पर विदेशी कंपनियों का कब्जा
हादसे के बाद माली की सरकार ने बयान जारी खनन करने वालों से एक अपील की है. सरकार ने कहा है कि खनन में शामिल होने वाले मजदूरों को सुरक्षा संबंधि उपकरण जरूर मुहैया कराएं. दरअसल, माली के खनन क्षेत्र में कनाडा की बैरिक गोल्ड, बीटूगोल्ड, ऑस्ट्रेलिया की रेसोल्यूट माइनिंग, ब्रिटेन की हमिंगबर्ड रिसोर्सेज सहित कई विदेशी कंपनियों का कब्जा है. माली में सालों से जारी राजनीतिक अस्थिरता के बावजूद ये कंपनियां यहां लगातार खनन करती हैं.
दक्षिण अफ्रीका में बड़े पैमाने पर होता है खनन
दरअसल, अफ्रीका के कई देशों में सोने के भंडार हैं. यहां बड़ी मात्रा में गोल्ड माइनिंग होती है. इतना ही नहीं गोल्ड सिटी ऑफ वर्ल्ड भी दक्षिण अफ्रीका में ही है. विटवाटरसैंड नाम की यह खदान दक्षिण अफ्रीका के गौटेंग प्रांत में स्थित है, जहां का सबसे बड़ा शहर जोहान्सबर्ग है. यहां के विशाल गोल्ड भंडार ने दुनिया के कुल सोने के उत्पादन का 40 प्रतिशत से अधिक उत्पादन किया है. कहा जाता है कि पहाड़ियों पर स्थित जोहान्सबर्ग शहर को बसाया ही गया था सोने के खानों की खुदाई के हिसाब से. विटवाटरसैंड खान की पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








