
Afghanistan Crisis: काबुल एयरपोर्ट बंद होने के बाद अफगानिस्तान सीमा पर देश छोड़ने वालों की लगी भारी भीड़
ABP News
पिछले करीब 20 सालों के दौरान पश्चिमी देशों की मदद करने वाले भारी संख्या में अफगान लोगों वहां से एयरलिफ्ट कराया गया.
काबुल एयरपोर्ट से अमेरिकी सैनिकों की वापसी और उसे बंद किए जाने के बाद अब भारी संख्या में लोग बॉर्डर का रुख कर रहे हैं. तालिबान का पूरी तरह से अफगानिस्तान पर नियंत्रण हो चुका है. बुधवार को अफगानिस्तान की सीमा पर लोगों की काफी लंबी लाइन देखी गई. सोमवार को अमेरिकी सैनिकों ने पूरी तरह से वापसी कर ली. इससे पहले, पिछले करीब 20 सालों के दौरान पश्चिमी देशों की मदद करने वाले भारी संख्या में अफगान लोगों वहां से एयरलिफ्ट कराया गया. इधर, अब तालिबान का पूरा ध्यान बैंक, अस्पताल और सरकारी तंत्र को चलाने पर है. काबुल के हवाई अड्डे के बंद होने के बाद, तालिबान के प्रतिशोध से डरने वाले अफ़गानों की मदद करने के लिए निजी तौर पर ईरान, पाकिस्तान और मध्य एशियाई देशों के साथ लगती सीमाओं से उन लोगों को पार के लिए सुरक्षित मार्ग की व्यवस्था करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












