
Afghanistan Crisis: ईरान ने तालिबान को दिया झटका, राष्ट्रपति रईसी ने चुनाव से अफगानिस्तान में नई सरकार के गठन को बताया अच्छे रिश्तों के लिए ज़रूरी
ABP News
Afghanistan Crisis: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने कहा कि अफगानिस्तान के लोगों के वोट से निकली सरकार को ईरान समर्थन देगा. चुनी हुई सरकार दोनों पड़ोसी देशों के रिश्ते के लिए जरूरी है.
Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान का नियंत्रण हासिल करने की कवायदों में लगे तालिबान (Taliban) को ईरान (Iran) के नेतृत्व ने झटका दिया है. ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी (Ebrahim Raisi) ने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान में चुनाव से नई सरकार बनाई जानी चाहिए. अफ़ग़ान लोगों के मतों से निकली सरकार को ईरान समर्थन देगा. इतना ही नहीं, रईसी ने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान में चुनी हुई आकार आना चाहिए जो दोनों पड़ोसी देशों के रिश्तों के लिए ज़रूरी है. साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि विदेशी ताकतों को अफगानिस्तान के मामलों में दखल दे अफ़ग़ान लोगों की तकलीफ नहीं बढानी चाहिए. ईरान के नए राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब पाकिस्तान के आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फ़ैज़ हमीद ने काबुल पहुंच अफ़ग़ान नेतृत्व से मुलाकात की थी. इतना ही नहीं पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भी अफ़ग़ान विदेश मंत्री से फोन चर्चा की थी.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












