
Afghanistan के हालात पर बोले रक्षा मंत्री- India को हर स्थिति के लिए रहना होगा तैयार
Zee News
अफगानिस्तान (Afghanistan) में बदलते हालातों को देखते हुए भारत (India) ने भी हर स्थिति से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है. रक्षा मंत्री ने कहा है कि दुनिया तेजी से बदल रही है, हमें इसके लिए तैयार रहना चाहिए.
चेन्नई: पड़ोसी देश अफगानिस्तान (Afghanistan) में 2 हफ्ते पहले हुए तालिबानी (Talibani) कब्जे और वहां के हालातों को देखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने कहा है कि भारत को किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए. सिंह ने शनिवार को कहा कि वर्तमान समय में जो 'अनिश्चितताएं और उथल-पुथल' हैं, उन्हें देखते हुए भारत (India) को हमेशा चौकन्ना रहना चाहिए और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए. दुनिया में हो रहे बदलावों से भारतीय अछूते नहीं रह सकते हैं. देश में बने तटरक्षक पोत को देश को समर्पित करने के बाद रक्षा मंत्री ने हिंद महासागर की भी चुनौतियों का जिक्र किया. इस क्षेत्र में भारत और चीन के बीच प्रतिद्वंद्विता बढ़ रही है. रक्षा मंत्री ने कहा, 'दुनिया में हो रहे बदलाव हमारे लिए अक्सर चिंता की वजह बन जाते हैं. एक देश के रूप में हमें दुनिया के इन अनिश्चित एवं उथल-पुथल वाले माहौल से निपटने के लिए हमेशा तैयारियां पूरी रखनी चाहिए.'
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








