
AFG vs BAN Asia Cup 2022: अफगानिस्तान का धमाका जारी, बांग्लादेश को हरा सुपर-4 के लिए किया क्वालिफाई
AajTak
एशिया कप 2022 के तीसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को सात विकेट से पराजित कर दिया है. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश ने सात विकेट पर 127 रन बनाए थे. जवाब में अफगानिस्तान ने 9 गेंद बाकी रहते टारगेट हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने सुपर-चार स्टेज के लिए क्वालिफाई कर लिया है.
एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान का शानदार प्रदर्शन जारी है. मंगलवार (30 अगस्त) को शारजाह में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया है. 128 रनों के टारगेट को अफगानिस्तान ने नौ गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने सुपर-चार स्टेज के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई है.
अफगानिस्तान की जीत में उसके स्पिन बॉलर्स के साथ ही नजीबुल्लाह जदराज ने अहम रोल निभाया. नजीबुल्लाह ने महज 17 बॉल पर 43 रन बनाए जिसमें 6 छक्के और एक चौका शामिल था. इसके अलावा इब्राहिम जदरान ने 41 बॉल का सामना करते हु नाबाद 42 रन बनाए. आखिरी पांच ओवर्स में अफगानिस्तान को 52 रन बनाने थे लेकिन नजीबुल्लाह ने कोई मौका नहीं दिया.
ग्रुप-बी में टॉप पर रही अफगानिस्तान टीम
अफगानिस्तान ने अपने पहले मैच में उलटफेर करते हुए श्रीलंका को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी थी. ग्रुप-बी में अपने दोनों मैच जीतकर मोहम्मद नबी की अगुवाई वाली अफगानिस्तान की टीम टॉप पर रही. इस ग्रुप से सुपर-चार में पहुंचने वाली दूसरी टीम का फैसला बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच होने वाले मैच से होगा.
बांग्लादेश की शुरुआत रही थी खराब
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत काफी खराब रही थी और उसने 13 रनों के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों मोहम्मद नईम (06) और अनामुल हक (05) के विकेट गंवा दिए. आफ स्पिनर मुजीब ने नईम को कैरम बॉल पर बोल्ड करने के बाद अनामुल को एलबीडब्ल्यू आउट किया. फिर कप्तान शाकिब अल हसन (11) ने नवीन उल हक पर लगातार दो चौके मारे लेकिन मुजीब ने अगले ओवर में उन्हें भी बोल्ड कर दिया. बांग्लादेश की टीम पावर प्ले में तीन विकेट पर 28 रन ही बना सकी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









