
Adhikmaas Pradosh Vrat 2023: अधिकमास का पहला प्रदोष व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
AajTak
Adhikmaas Pradosh Vrat 2023: रविवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत को रवि प्रदोष व्रत या भानु प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है. इस बार रवि प्रदोष व्रत 30 जुलाई यानी आज पड़ रहा है. इस दिन भगवान शिव के साथ सूर्य की पूजा भी की जाएगी. यह सावन का तो दूसरा प्रदोष व्रत होगा लेकिन, मलमास का पहला प्रदोष व्रत होगा.
Adhikmaas Pradosh Vrat 2023: अधिकमास के महीने की शुरुआत हो चुकी है. सावन में यह अधिकमास 19 साल बाद लगा है, जिसके कारण यह माह बेहद महत्वपूर्ण है. इस बार अधिकमास का प्रदोष व्रत 30 जुलाई यानी आज रखा जा रहा है. यह सावन का दूसरा प्रदोष व्रत होगा. प्रदोष व्रत के दिन भी भगवान शिव की पूजा की जाती है. यह प्रदोष व्रत रविवार के दिन पड़ रहा है इसलिए इसे रवि प्रदोष व्रत कहेंगे. ऐसी मान्यता है कि रवि प्रदोष व्रत के दिन शिव और सूर्य दोनों की उपासना का फल प्रदान होता है. इस दिन सच्चे मन से सारी प्रार्थना की जाए तो सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.
अधिकमास रवि प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त (Adhikmaas 2023 Ravi Pradosh Vrat Shubh Muhurat)
हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष तिथि का व्रत किया जाता है. सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 30 जुलाई यानी आज है. इस बार सावन के दूसरे प्रदोष व्रत की तिथि 30 जुलाई यानी आज सुबह 10 बजकर 34 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन 31 जुलाई यानी कल सुबह 7 बजकर 26 मिनट पर होगा. रवि प्रदोष व्रत के पूजन मुहूर्त का समय शाम 7 बजकर 14 मिनट से लेकर 9 बजकर 19 मिनट तक रहेगा.
साथ ही इस दिन रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बनने जा रहा है. रवि योग आज रात 9 बजकर 32 मिनट से 31 जुलाई यानी सुबह 5 बजकर 42 मिनट तक रहेगा. सर्वार्थ सिद्धि योग 30 जुलाई यानी आज सुबह 5 बजकर 41 मिनट से रात 9 बजकर 32 मिनट तक रहेगा.
अधिकमास रवि प्रदोष व्रत महत्व (Adhikmaas Ravi Pradosh Vrat Importance)
शास्त्रों में प्रदोष व्रत भगवान शिव की महाकृपा पाने का दिन है. जब प्रदोष व्रत रविवार को पड़ता है तो उसे रवि प्रदोष कहते हैं. रवि प्रदोष व्रत से मनोकामना पूरी की जा सकती है. दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है. प्रदोष व्रत में भगवान शिव की पूजा सूर्यास्त से 45 मिनट पूर्व और सूर्यास्त के 45 मिनट बाद तक की जाती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










