
ADAS सिस्टम... कैशलैस इलाज! सड़क पर सुरक्षा के 5 सेफ्टी शील्ड, हादसों में ऐसे बचेगी जान
AajTak
भारत में सड़क हादसों में हर दिन औसतन 470 से 485 लोगों की मौत होती है. 2024 के सरकारी आंकड़ों के अनुसार, हर रोज लगभग 485 लोगों ने अपनी जान रोड एक्सीडेंट में गवाई है. हाल ही में सरकार ने रोड सेफ्टी को लेकर कई कड़े नियम बनाए हैं. जिनमें सड़क पर होने वाले हादसों में मौतों पर लगाम लगाने की कोशिश की गई है.
सड़क पर निकलते ही हम दो तरह के लोग हो जाते हैं. एक जो नियमों को कोसते हैं, और दूसरे जो नियमों की अनदेखी पर सिर पकड़ लेते हैं. भारत की सड़कें इसी द्वंद्व की सबसे बड़ी प्रयोगशाला हैं. यहां गाड़ी चलाना सिर्फ़ ड्राइविंग नहीं, कई बार किस्मत आज़माने जैसा काम हो जाता है. किसी अपने का गाड़ी लेकर घर से निकलना एक अजीब किस्म का डर दिमाग में छोड़ जाता है कि, अगला सुरक्षित ढंग से वापस आएगा या नहीं. कई बार अपनों की वापसी से पहले कोई मनहूस ख़बर आ जाती है.
इस ख़बर के पीछे कई कारण होते हैं. कभी हेलमेट न होने से, कभी तेज रफ्तार से, कभी झपकी से तो कभी इसलिए क्योंकि इलाज के लिए सही समय पर घायल को अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका, या उसके जेब में पर्याप्त पैसे नहीं थें. लेकिन अब तस्वीर में कुछ ठोस बदलाव होता नज़र आ रहा है. हाल ही में सरकार ने रोड सेफ्टी को लेकर कई बेहतर नियम बनाए हैं. जिनमें से कुछ लागू हो गए हैं और कुछ को अमली जामा पहनाना बाकी है. ये नियम एक बड़ा सुरक्षा घेरा बनाते हैं जो अलग-अलग लेवल पर सेफ्टी शील्ड की तरह काम करता है.
सरकार ने सभी दोपहिया वाहनों के साथ ISI मार्क वाला डबल हेलमेट अनिवार्य किया है. मतलब दोपहिया निर्माताओं को अब वाहन के साथ खरीदार को दो हेलमेट देना अनिवार्य होगा. दूसरी ओर कई राज्यों में दोपहिया चालकों को डबल हेलमेट पहनना अनिवार्य किया जा रहा है. जहां एक तरफ सरकार सख्त हो रही है वहीं आम जन को भी इस नियम का कड़ाई से पालन करना चाहिए. भले ही आप घर से कुछ दूर छोटी दूरी के लिए ही क्यों न निकले हों, हेलमेट जरूर पहने. आंकड़े बताते हैं कि बाइक हादसों में मौत की बड़ी वजह सिर पर गंभीर चोट होती है.
भारत सरकार ने हाल ही में अपना खुद का न्यू कार असेस्मेंट प्रोग्राम (Bharat NCAP) शुरू किया है. जिसके तहत देश में निर्मित वाहनों को क्रैश टेस्ट करवाकर उन्हें सेफ्टी रेटिंग दी जाती है. अब तक ये काम ग्लोबल और यूरो NCAP जैसे विदेशी एजेंसिया करती थी. Bharat NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के लिए अब सिर्फ मजबूत बॉडी काफी नहीं है. बल्कि 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल जैसे जरूरी फीचर्स को भी शामिल करना अनिवार्य होगा.
यह बदलाव सीधे कार कंपनियों के मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस पर असर डालता है. अब सेफ्टी को ब्रोशर की आखिरी लाइन में नहीं छिपाया जा सकता. ग्राहक को यह भरोसा मिलेगा कि ज्यादा पैसे सिर्फ फीचर्स पर नहीं, जान बचाने वाली तकनीक पर खर्च हो रहे हैं. यह कदम कार को स्टेटस सिंबल से निकालकर सेफ्टी टूल बनाने की दिशा में भी काम करेगा.
अप्रैल 2026 से हैवी और पैसेंजर व्हीकल्स में कुछ ऐसे जरूरी फीचर्स को शामिल किया जाना अनिवार्य होगा, जो हाई एंड, लग्ज़री और प्रीमियम कारों में ही देखने को मिलते थें. इस समय ऑटो सेक्टर में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) ख़ासा ट्रेंड में है. ये सिस्टम एक तरह से कई अलग-अलग सेफ्टी फीचर्स का पैकेज होता है. जो किसी भी आपात स्थिति में चालक के ड्राइविंग पैटर्न और बिहैवियर पर नज़र रखते हुए असिस्ट करता है. आने वाले समय में कारों में ऑटोमेटिक ब्रेकिंग, नींद आने पर अलर्ट, लेन वार्निंग जैसे फीचर्स को अनिवार्य किए जाने की जाने की योजना है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









