
Adani-DB Power Deal: इस बड़ी डील से पीछे हटी अडानी पावर, 7017 करोड़ में खरीदने वाली थी ये कंपनी!
AajTak
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने 29 सितंबर 2022 को अडानी पावर द्वारा डीबी पावर के अधिग्रहण को हरी झंडी दे दी थी. सबसे पहले ये घोषणा हुई थी कि अडानी पावर 31 अक्टूबर, 2022 तक इस सौदे को पूरा कर लेगी. अंतिम बार इसे बढ़ाकर 15 फरवरी, 2023 किया गया था.
अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) के खुलासे के बाद अडानी ग्रुप की कंपनियों को तगड़ा झटका लगा है. वहीं अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की नेटवर्थ में भारी गिरावट आई है. इस बीच अडानी ग्रुप ने एक बड़ा फैसला लिया है और इस फैसले को निवेशकों में विश्वास जगाने से जोड़कर देखा जा रहा है.
दरअसल पिछले साल अडानी पावर (Adani Power) ने एक बड़ी डील की थी, जिससे अब कंपनी पीछे हट गई है. बता दें, अडानी पावर मध्य भारत में एक कोयला संयत्र परियोजना (DB Power) को खरीदने की योजना से पीछे हट गई है. करीब 7017 करोड़ रुपये में ये डील हुई थी. अडानी समूह को 15 फरवरी 2023 तक डीबी पावर के अधिग्रहण के लिए ट्रांजैक्शन पूरा करना था, जिसकी तारीख बीत चुकी है.
आपसी सहमति से डील रद्द
जानकारी के मुताबिक अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पावर और डीबी पावर (DB Power) ने आपसी सहमति से इस डील को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है. डीबी पावर छत्तीसगढ़ में 1.2 गीगावाट का कोल पावर प्रोजेक्ट संचालित करती है.
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट की वजह से अडानी ग्रुप को आर्थिक तौर पर भारी नुकसान हुआ है. इसलिए कंपनी अभी तत्काल नए सौदे को लेकर कदम बढ़ाने से हिचक रही है. हालांकि इस डील को टूटने से अडानी समूह के विस्तार योजना को झटका जरूर लगा है. समूह के शेयरों में इस गिरावट के चलते कंपनी को अपने विस्तार योजनाओं का समीक्षा करना पड़ रहा है. क्योंकि हिंडनबर्ग के आरोपों के बाद कंपनी के लिए विस्तार योजनाओं को पूरा करने के लिए जरुरी पूंजी जुटाना, बड़ी चुनौती बनती जा रही है.
CCI की मिल गई थी मंजूरी

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











