
Achala Ekadashi 2022: किस दिन रखा जाएगा अचला एकादशी व्रत? जानें- पूजा का शुभ मुहूर्त
AajTak
Achala Ekadashi 2022 Kab Hai: इस बार अचला एकादशी 26 मई को मनाई जाएगी. अचला एकादशी पर मीन राशि में चंद्र और गुरु की युति से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है. इसके अलावा, इस दिन आयुष्मान योग भी बन रहा है. व्रत, पूजा और शुभ कार्यों को करने के लिए इन दोनों ही योगों को श्रेष्ठ माना गया है.
Achala Ekadashi 2022: ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी को अपरा या अचला एकादशी कहा जाता है. भगवान विष्णु की पूजा के लिए इसे सर्वश्रेष्ठ तिथि माना गया है. ऐसी मान्यताएं हैं कि महाभारत काल में श्रीकृष्ण ने धर्मराज युधिष्ठिर को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने और यह व्रत रखने की सलाह दी थी. इस व्रत को करने से इंसान के जीवन में सुख-समृद्धि आती है. अचला या अपरा एकादशी पर इस साल एक बेहद खास संयोग भी बन रहा है.
अचला एकादशी पर दो शुभ योग इस बार अचला एकादशी पर मीन राशि में चंद्र और गुरु की युति से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है. इसके अलावा, इस दिन आयुष्मान योग भी बन रहा है. व्रत, पूजा और शुभ कार्यों को करने के लिए इन दोनों ही योगों को श्रेष्ठ माना गया है. इस योग में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति हो सकती है.
अचला एकादशी का शुभ मुहूर्त ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि बुधवार, 25 मई को सुबह 10 बजकर 32 मिनट से प्रारंभ होकर गुरुवार, 26 मई को सुबह करीब 10 बजकर 54 मिनट तक रहेगी. एकादशी की उदया तिथि 26 मई को है इसलिए यह व्रत इसी तारीख को रखा जाएगा.
एक राशि में तीन ग्रह अचला एकादशी पर मीन राशि में एकसाथ तीन ग्रह (गुरु, चंद्रमा और मंगल) मौजूद रहेंगे. चूंकि यह योग मीन राशि में बन रहा है और देवगुरु बृहस्पति मीन राशि के स्वामी हैं, इसलिए गजकेसरी योग और अधिक फलदायी होगा. इस दिन रेवती नक्षत्र भी है. यह नक्षत्र भी शुभ फल देता है. इसमें भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूरे विधि-विधान से पूजा करें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










