
ABP C Voter Snap Poll: क्या किसानों का आंदोलन राजनीति से प्रेरित था? सर्वे में सामने आए हैं चौंकाने वाले आंकड़े
ABP News
ABP C Voter Snap Poll Survey: करीब साल भर तक चले किसानों के आंदोलन के बाद अब केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने एलान कर दिया है कि वो इन तीनों कानूनों को रद्द करेंगे.
ABP C Voter Snap Poll Survey: पिछले एक साल से कई किसान संगठन दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर डटे हुए हैं. इस बीच कई बार आरोप लगते रहे हैं कि किसान आंदोलन राजनीति से प्रेरित है. इसके अलावा इस आंदोलन पर ऐसे भी आरोप लगे हैं कि राजनीतिक पार्टियां किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर सरकार को निशाना बना रही है. इन्हीं सवालों के मद्देनज़र एबीपी न्यूज़ ने सी वोटर द्वारा किए गए सर्वे के ज़रिए लोगों से ये सवाल किया कि क्या किसान आंदोलन राजनीति से प्रेरित था?
क्या किसान आंदोलन राजनीति से प्रेरित था ? इस सवाल पर 57 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया. यानी ज़्यादर लोग ये मानते हैं कि पिछले एक साल से चल रहा किसान आंदोलन राजनीति से प्रेरित था. हालांकि 35 फीसदी लोगों का कहना था कि नहीं आंदोलन किसी तरह से राजनीति से प्रेरित नहीं था. कह नहीं सकते का ऑप्शन चुनने वालों में 8 फीसदी लोग रहे.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












